फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Minor hanged himself at home in Korba

पढ़ाई में नहीं लगा मन तो दे दी जान: कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार चौंका; पुलिस जांच में जुटी

Fri, 07 Jul 2023 12:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 12:37 PM IST
सार

नाबालिग ने घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बच्चा छठी क्लास में पढ़ा करता था। घटना की सूचना पर कुसुंडा पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Minor hanged himself at home in Korba
मृतक समीर दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

16 साल के नाबालिक ने आज घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पूरे घर में मातम पसर गया। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कुसमुंडा थाना अंतर्गत प्रेम नगर निवासी शुद्धू दास के 16 साल के पुत्र समीर दास ने शुक्रवार की सुबह लगभग 7 बजे अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन

मृतक के पिता ने बताया कि कुसमुंडा खदान अंतर्गत ठेका कंपनी ट्रिपल एसजीवी काम पर गया हुआ था। परिवार के 11 बजे पुलिस को मामले की सूचना दी। मामले की सूचना मिलने पर कुसुमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक झाड़ू राम साहू और विशाल वर्मा द्वारा घटनास्थल पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मृतक द्वारा यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया। इसकी जांच हो रही है। मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि वह चार भाई बहनों में इकलौता भाई था। उसके इस तरह से अचानक चले जाने से पूरे परिवार में शोक की लहर है। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कुसमुंडा पुलिस ने बताया कि मृतक छठी वीं पढ़ाई करने के बाद एक साल से स्कूल नहीं जा रहा था और पढ़ाई में उसकी रूचि नहीं थी। घरवाले पढ़ने के लिए उसे समझाया करते थे। लेकिन वह स्कूल जाने से मना करता था। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई को शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed