फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Mentally Distressed Farmer Resham Lal Yadav Commits Suicide in Korba Field

किसान ने उठाया खौफनाक कदम: खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 11 Sep 2025 06:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 11 Sep 2025 06:32 PM IST
सार

कोरबा के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के पखनापारा में 45 वर्षीय किसान ने मानसिक बीमारी और तनाव के चलते खेत में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Mentally Distressed Farmer Resham Lal Yadav Commits Suicide in Korba Field
हरदी बाजार थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र से आत्महत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां पखनापारा निवासी रेशम लाल यादव (45 वर्ष) ने खेत में गमछे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले करीब 10 वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित था और घरेलू स्तर पर उसका इलाज भी चल रहा था। मानसिक तनाव और बीमारी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए मृतक के छोटे भाई अजय कुमार यादव (28 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि रेशम लाल बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी सोमवारी बाई ने देखा कि गांव के ही अकली कंवर के खेत स्थित लहुट खार में रेशम लाल पेड़ पर गमछे से फंदा बनाकर लटका हुआ है। इस घटना को देख परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है खेत में काम करने गए किसानों की नजर लटकती हुई लाश पर पड़ी जहां इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी देखते ही देखते ग्रमीणो की भीड़ एकत्रित हो गई।


परिजनों की माने तो मृतक की तबीयत पिछले कई साल से खराब थी जिसके चलते मानसिक रूप से परेशान था वह बुधवार की  रात में खाना खाकर घर पर सोया हुआ था जहां गुरुवार की सुबह इस घटना की जानकारी हुई। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed