फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   memu local train and maintenance trolley collision in korba

ट्रेन और मेंटेनेंस ट्रॉली की टक्कर: कूदकर कर्मचारियों ने बचाई जान, कोरबा से चांपा जा रही थी मेमू लोकल

Sun, 22 Jan 2023 06:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 22 Jan 2023 06:58 PM IST
सार

सीनियर डीसीएम कश्यप के अनुसार यह ट्राली 100 से 150 किलो वजन की होती है। जिसे ट्रेन आने पर चार आदमी उठाकर पटरी से बाहर भी ले जा सकते हैं। ऐसे में फौरी तौर पर मामला संभाला जा सकता है। मोड़ होने के कारण वे त्वरित कार्रवाई नहीं कर सके होंगे।

विज्ञापन
memu local train and maintenance trolley collision in korba
इंजन के पहियों को ठीक कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार दोपहर एक मेमू लोकल ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। चांपा की ओर जा रही लोकल ट्रेन के सामने अचानक से मेंटेनेंस ट्रॉली लिए कर्मचारी आ गए। ट्रेन के चालक ने देखा तो ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक मेंटेनेंस ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। इस बीच ट्रेन को सामने से आता देखकर कर्मचारियों ने ट्रॉली से कूदकर अपनी जान बचाई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन को फिर से रवाना किया गया है। फिलहाल जांच के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने का प्रयास किया
जानकारी के मुताबिक, कोरबा रेलवे स्टेशन से दोपहर 1.30 बजे मेमू लोकल (ट्रेन नं. 08733) स्पेशल बिलासपुर के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन बालपुर-चांपा के बीच सिवनी के पास किलोमीटर नंबर 667 पर दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच पहुंची थी। इसी दौरान ट्रेन के सामने अचानक मेंटेनेंस ट्रॉली आ गई। यह देखकर मेंटेनेंस ट्रॉली पर सवार कर्मचारी कूद गए और अपनी जान बचाई। वहीं चालक ने भी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


इंजन के पहियों में खराबी आई, सुधार कर ट्रेन को रवाना किया गया
हालांकि घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ है। ट्रेन के इंजन के पहियों में खराबी आ गई। उसे सुधार के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया है। वहीं इस घटना के बाद कोरबा और बालपुर स्टेशन के अफसरों ने जानकारी से इनकार कर दिया। देर रात इस संबंध में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के सीनियर डीसीएम विकास कश्यप की ओर से बताया गया कि हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटना को लेकर संरक्षा विभाग को जांच करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करवेचर की स्थिति, विजिबिलिटी कम
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर ट्रॉली से मेमू ट्रेन टकराई, वहां पर करवेचर जैसा मोड़ है। ऐसे में मोड़ पार करने के बाद विजिबिलिटी कम होती है। यही वजह है कि ट्राली में सवार कर्मियों को अचानक आई ट्रेन नहीं दिखी। ट्राली में सवार होकर पटरी पर काम करने वालों के लिए एक यह नियम भी होता है कि ट्राली से दोनों ओर 600-600 मीटर की दूरी पर दिन के वक्त लाल झंडी लेकर एक कर्मी निगरानी करता है, ताकि दोनों ओर अगर ट्रेन आए तो वह सावधान कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed