फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Massive collision between car and bike both vehicles shattered one bike rider killed three injured in Korba

Korba: कार और बाइक में जबरदस्त टक्कर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे, बाइक सवार एक युवक की मौत, तीन घायल

Tue, 03 Dec 2024 03:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 03 Dec 2024 03:15 PM IST
सार

कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतर्गत छुरी कोरबा-कटघोरा मार्ग पर मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे दर्दनाक हादसा घटित हो गया। कटघोरा से कोरबा की ओर आ रहे और कोरबा से कटघोरा की ओर जा रहे कार एवं बाइक के मध्य जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
Massive collision between car and bike both vehicles shattered one bike rider killed three injured in Korba
हादसे के बाद बाइक के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतर्गत छुरी कोरबा-कटघोरा मार्ग पर मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे दर्दनाक हादसा घटित हो गया। कटघोरा से कोरबा की ओर आ रहे और कोरबा से कटघोरा की ओर जा रहे कार एवं बाइक के मध्य जबरदस्त भिड़ंत हो गई। पठारी भाठा हाई स्कूल के पास हुए हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के संपर्क में आकर और भी दूसरे वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। 

विज्ञापन


इस दुर्घटना में एक युवक की मौत होने की खबर है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। कार चालक व सवार को भी चोटें आने की सूचना है। कार क्रमांक सीजी 12 बीडी 6029 व मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 DT 6070 के मध्य हुए हादसे की जानकारी बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक कर आगे निकलने की होड़ प्रमुख रूप से सामने आई है।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना कटघोरा थाना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचे घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया और आगे की जांच कार्यवाही शुरू की।बताया जा रहा है कि बाइक सवार मृतक महेश सिदार डबरा शक्ति जिले का रहने वाला था।वही पीछे बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका उपचार अभी अस्पताल में जारी है।वही कार पर सवार चालक बृजेश तिवारी दूसरा साथी अखिलेश तिवारी बिलासपुर  मंडाना फाइनेंस कंपनी हकीकत में चारी बताया जा रहे हैं जो रीवा से एनटीपीसी जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ है। फिलहाल कटोरा पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed