{"_id":"6a5f73ddc625aa4fa60e720e","slug":"married-1-year-2-months-newlywed-sanjana-missing-18-days-went-to-post-job-docs-last-call-11-am-cctv-found-phone-switched-off-korba-news-c-1-1-noi1487-4525724-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां है 18 दिन से लापता नवविवाहिता?: कोरबा में रहस्यमय ढंग से गायब हुई संजना, पति की आंखों में आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां है 18 दिन से लापता नवविवाहिता?: कोरबा में रहस्यमय ढंग से गायब हुई संजना, पति की आंखों में आंसू
Tue, 21 Jul 2026 07:52 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 07:52 PM IST
सार
कोरबा में एक 24 वर्षीय नवविवाहिता संजना कैवर्त रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। उसे लापता हुए 18 दिन बीत चुके हैं। लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
नवविवाहिता संजना कैवर्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकेजा से एक नवविवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। लापता हुए 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। लापता युवती की पहचान 24 वर्षीय संजना कैवर्त के रूप में हुई है, जो 03 जुलाई 2026 से गायब है।
विज्ञापन
संजना के पति सूरज कैवर्त ने बताया कि वह जेसीबी वाहन चलाता है। उनकी शादी को महज 1 साल 2 माह हुए हैं और अभी कोई बच्चा नहीं है। शादी के बाद संजना पढ़ाई करना चाहती थी। सूरज ने मेहनत कर उसे रायपुर में मेडिकल की पढ़ाई कराई।
विज्ञापन
पढ़ाई पूरी करने के बाद संजना को 6 जुलाई को कोरबा के एक निजी अस्पताल में अर्थो असिस्टेंट के पद पर जॉइन करना था। इसी सिलसिले में वह अपने पढ़ाई और मेडिकल के दस्तावेज चांपा पोस्ट ऑफिस पोस्ट करने गई थी। सूरज से उसकी आखिरी बार 3 जुलाई को सुबह 11 बजे फोन पर बात हुई थी। उसके बाद से संजना का मोबाइल बंद आ रहा है।
विज्ञापन
परिजनों ने उरगा थाना में संजना की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस भी किया है। संजना की तलाश मायके, रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां की गई है। कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर और रायपुर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों पर भी खोजबीन की गई। हालांकि, अब तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
पति सूरज का कहना है कि उसकी पत्नी को काम करने का बहुत शौक था। उसे आशंका है कि संजना किसी के झांसे में आकर चली गई हो। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को संजना के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या उरगा पुलिस को सूचित करें।