फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Manoj committed suicide after performing puja his body was found on the railway track in Korba

Korba: पूजा करने के बाद मनोज ने कर ली खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर मिला शव, दो बेटियों के सर से उठा पिता का साया

Tue, 10 Jun 2025 01:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 10 Jun 2025 01:27 PM IST
सार

सर्वमंगला मंदिर कोरबा के समीप रेल लाइन पर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पता लगाया जा रहा है कि यह शख्स आखिर है कौन। देर रात तक पुलिस यह जानने में सफल हो गई कि मृतक कौन और कहां का रहने वाला है।

विज्ञापन
Manoj committed suicide after performing puja his body was found on the railway track in Korba
रेेलवे ट्रैक पर मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्वमंगला मंदिर कोरबा के समीप रेल लाइन पर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पता लगाया जा रहा है कि यह शख्स आखिर है कौन। देर रात तक पुलिस यह जानने में सफल हो गई कि मृतक कौन और कहां का रहने वाला है। उसने आत्महत्या की है अथवा दुर्घटना के कारण मौत हुई है, इसका भी खुलासा हो गया।

विज्ञापन

 

कुसमुंडा चौकी पुलिस के अनुसार मृतक मनोज कुमार दादर में निवासरत थे ।दो पुत्रियों के पिता मनोज कुमार वीडियोग्राफी और अन्य काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे। कल शाम मनोज बाइक पर सवार होकर घर से निकले और पुराने बस स्टैंड में निवासरत अपने मित्र विशाल के यहां मोटरसाइकिल और मोबाइल को छोड़ दिया ।वहां से वह सर्वमंगला मंदिर पहुंचे ।माता रानी का दर्शन किया और फिर रेलवे फाटक पर उन्होंने ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर ली घटना स्थल के पास से रेलवे ट्रैक पर नारियल भी मिला है । मृतक मनोज के नजदीकी सूत्रों के अनुसार आर्थिक तंगी खुदकुशी का कारण हो सकती है

विज्ञापन


बताया जाता है कि मनोज की दोनों पुत्रियों में से एक ,दो दिन पहले ही दादर पहुंची है और दूसरी पुत्री विदेश में है।दादर में उनका निवास स्थान था।बताया जा रहा है कि तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और जहां जांच कार्यवाही शुरू की गई। घटना स्थल से एक पर्स मिला है जिसके आधार पर पहचान करवाई की गई और उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मौत कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह जांच का विषय है। वही घटना की सूचना पर मृतक के मित्र और परिजन भी मौके पर पहुच गए है। बहरहाल मनोज की डेथ बॉडी कुसमुंडा मर्चुरी में रखी गई है। पुलिस को परिजनों के प्रतीक्षा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed