फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba Two bikes collided head on on National Highway two died

Korba: नेशनल हाईवे पर दो बाइकों में हुई आमने-सामने की टक्कर, जवान समेत दो की मौत, एक घायल

Tue, 07 Oct 2025 09:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Oct 2025 09:36 PM IST
सार

बाइक सवार दो लोग कोतवाली थाना क्षेत्र के मोती सागर पारा से मड़वारानी पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे, जहां से वापस लौट रहे थे। इस दौरान शाम लगभग 6:00 बजे यह घटना सामने आई।

विज्ञापन
Korba Two bikes collided head on on National Highway two died
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइकें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे बरपाली मुख्य मार्ग पर दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतकों की पहचान सीएसफ जवान पुष्पेंद्र सिंह और दीपक रोहिदास, निवासी मोती सागर, के रूप में हुई है। पुष्पेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक रोहिदास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल व्यक्ति का नाम भूषण रोहिदास है, जो दीपक का रिश्तेदार है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कोरबा चांपा मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे बरपाली के पास यह घटना सामने आई है, जहां सीएसफ का जवान एक बाइक में सवार था। वहीं दो लोग एक बाइक में सवार थे जो मोती सागर पारा निवासी के रूप में पहचान हुई। एक बाइक का चालक गलत दिशा में आ रहा था, वहीं दूसरी बाइक तेज रफ्तार में थी, जिसके चलते आमने-सामने टक्कर होने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना किया गया। डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर वहीं दूसरे के इलाज अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो लोग कोतवाली थाना क्षेत्र के मोती सागर पारा से मड़वारानी पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे, जहां से वापस लौट रहे थे। इस दौरान शाम लगभग 6:00 बजे यह घटना सामने आई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घटनाक्रम की जानकारी ली। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि इसमें जवान की मौके पर ही मौत हो गई, एक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed