फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   korba police arrested two accused in theft case

कोरबा में कबाड़ चोर चढ़े पुलिस के हत्थे: लोहे के पाइप काटकर की चोरी, वीडियो वायरल होने के बाद हुए गिरफ्तार

Wed, 08 Oct 2025 10:36 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: राहुल तिवारी Updated Wed, 08 Oct 2025 10:36 AM IST
सार

कोरबा पुलिस ने कबाड़ चोरी से जुड़े एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पिकअप वाहन और लोहे के खंभे बरामद किया गया है। 
 

विज्ञापन
korba police arrested two accused in theft case
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने कबाड़ चोरी से जुड़े एक मामले में कासिम खान और पंकज श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने सुनालिया राताखार बायपास रोड में सरकारी कामकाज के लिए रखे गए लोहे के खम्भों को काटने के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

विज्ञापन

वीडियो के आधार पर पुलिस ने की जांच
पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में देखा गया कि कबाड़ियों की गैंग ने प्लेटफार्म निर्माण स्थल पर पहुंचकर वहां रखे लोहे के पोल की कटिंग की। वहीं एक कर्मचारी द्वारा आपत्ति करने पर उससे मारपीट की। बाद में लोहे के पाइप को गाड़ी में लोडकर आरोपी चलते बने। सरेआम हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लिया और आगे की जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप वाहन और लोहे के खंभे बरामद
एडिशनल एसपी नीतीश ठाकुर ने बताया कि कासिम खान और पंकज श्रीवास की पहचान करने के साथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। दो आरोपियों के कब्जे से पिकअप वाहन और लोहे के खंभे बरामद किया गया है जिले में कबाड़ दुकान चल रहे हैं, और चोरी चुपके कबाड़ का खेल भी चल रहा है। कुछ दिनों पहले मुड़ापार स्थित कबाड़ दुकान में एसईसीएल कर्मियों के द्वारा एसईसीएल वाहन में कबाड़ बेचते वीडियो वायरल हुआ था। जहां एसईसीएल ने ऐसे कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किया था। कबाड़ दुकान कुछ दिनों के लिए बन्द किया गया। अब फिर से संचालित हो गया है, लेकिन उनपर नजर रखने की जरूरत है।

विज्ञापन

बता दें कि कोरबा जिले में काफी समय से कबाड़ व डीजल चोरी का काम बंद है। इस प्रकार के दावे किए जाते रहे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से ऐसे मामले फिर सामने आने लगे हैं। इससे माना जा रहा है कि संगठित चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed