फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba: Minor laborer's hand chopped off, factory operator accused, plea for justice

Korba: नाबालिग मजदूर का हाथ कटा, फैक्ट्री संचालक पर लगा आरोप, न्याय की गुहार

Sat, 21 Sep 2024 12:09 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 21 Sep 2024 12:09 PM IST
सार

एक कार्बन फैक्ट्री में काम के दौरान नाबालिक मजदूर का हाथ कट गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री संचालक ने जबरिया काम कराया और यह हादसा हो गया। पीड़ित परिवार ने एसपी और कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है।

 

विज्ञापन
Korba: Minor laborer's hand chopped off, factory operator accused, plea for justice
संतोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
गोढ़ी स्थित कार्बन फैक्ट्री में काम के दौरान एक पहाड़ी कोरबा नाबालिक का एक हाथ हमेशा के लिए कट गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि काम के रुपए मांगने के दौरान संचालक ने जबरिया काम कराया और यह हादसा हो गया।

जिस नाबालिक संतोष कुमार पहाड़ी कोरबा के साथ यह घटना हुई है वह राष्ट्रपति के दत्तक संतान कि श्रेणी में आता है। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले संतोष कुमार के पिता की मृत्यु हो गई। इसके बाद उसकी पत्नी और बच्चे जीविका चलाने के लिए कामकाज कर रहे थे। बालको नगर के नजदीक चुहिया गांव के निवासी संतोष की मां बरसा बाई ने बताया कि पुत्र ने कुछ दिन इस फैक्ट्री में काम किया था जिसका रुपया लेना बाकी था। फैक्ट्री मालिक ने उसे रकम देने के नाम से बुलाया था और फिर जबरिया कम पर लगा दिया तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


बिरसा बाई ने आरोप लगाया कि कार्बन फैक्ट्री में हाथ काटने के बाद 2 दिन स्थानी अस्पताल में रखा गया और फिर रायपुर ले जाया गया। वहां लगभग हम सब लोग एक महीने रहे। तब फैक्ट्री के मालिक ने हमें कहा कि इस घटना के बारे में किसी को मत बताना। कोरबा लौट के बाद पहाड़ी कोरबा परिवार ने कुछ लोगों से सलाह ली और फिर अधिकारियों की जानकारी में यह बात लाई। बिरसा बाई ने एसपी और कलेक्टर को पत्र लिखकर फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए गुहार लगा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed