फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   CG Korba Crime Kidnapped Girl and Demand Ransom of 15 Lakh Rs News in Hindi

Korba News: युवती को अगवा कर 15 लाख की फिरौती मांगी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे अपहरणकर्ता

Thu, 12 Oct 2023 11:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 12 Oct 2023 11:40 AM IST
सार

Chhattisgarh Korba Crime News: बांगों थानांतर्गत ग्राम पंचायत लेपरा के आश्रित ग्राम चुनभट्ठी से युवती पिछले 12 दिनों से लापता है। पीड़ित परिवार के पास लगातार अपहरणकर्ता का फिरौती के लिए फोन आ रहा है। वह पैसे न देने पर युवती की हत्या की बात कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस सिर्फ गुमशुदगी दर्ज कर औपचारिकता निभाती रही है।

विज्ञापन
CG Korba Crime Kidnapped Girl and Demand Ransom of 15 Lakh Rs News in Hindi
युवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में अगवा कर फिरौती मांगे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर से सिलाई सीखने के नाम पर निकली युवती रहस्यमयढंग से लापता हो गई थी। उसके दूसरे ही दिन से 15 लाख रुपए फिरौती मांगे जाने का सिलसिला शुरू हो गया। अपहरणकर्ता रकम नहीं देने पर युवती की हत्या कर शव घर भेजने की धमकी दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 

बांगों थानांतर्गत ग्राम पंचायत लेपरा के आश्रित ग्राम चुनभट्ठी में कृष्णा विश्वकर्मा रहते हैं। वह अपनी पत्नी और कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा था। कृष्णा ने बताया कि उसकी 28 वर्षीय बेटी संतोषी सिलाई का काम सीखना चाहती थी। इसके लिए वह कोरबा में रहने वाली अपनी सहेली के पास तीन चार बार आ चुकी थी। वह 28 सितंबर की सुबह भी कोरबा के लिए रवाना हुई थी। वे हर बार की तरह शाम तक बेटी के घर लौट आने की उम्मीद में बैठे रहे, लेकिन संतोषी घर नहीं पहुंची। उसकी सहेली और नाते रिश्तेदारों में पूछताछ की गई तो कोई भी जानकारी हाथ नहीं लगी। 

विज्ञापन

29 सितंबर को संतोषी के मोबाइल से एक कॉल आया। मोबाइल रिसीव करने पर किसी और की आवाज सुनाई दी। कॉल करने वाले ने संतोषी को अगवा कर लेने की जानकारी दी। उसने 15 लाख रुपए फिरौती की मांग की। कथित अपहरणकर्ता ने रकम नहीं देने पर बेटी का कत्ल कर शव घर भेज देने की धमकी दी। यह सिलसिला बीते 12 दिनों से चला आ रहा है। कथित अपहरणकर्ता परिजनों के अलावा ग्रामीणों से भी संपर्क कर फिरौती की मांग कर रहा है। कृष्णा का कहना है कि उसके पास थोड़ी बहुत जमीन है, जिसमें खेती किसानी कर मुश्किल से परिवार का भरण पोषण होता है। ऐसे में उसके लिए 15 लाख रुपए फिरौती दे पाना बेहद ही मुश्किल है। उसने अपनी बेटी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने की गुहार पुलिस के आला अफसर से लगाई है। मामले में  बांगो पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

गुमशुदगी दर्ज कर औपचारिकता निभाती रही पुलिस
कृष्णा का कहना है कि उसकी बेटी 12 दिनों से लापता है। अपहरणकर्ता लगातार 15 लाख फिरौती के लिए धमकी दे रहे हैं। घटना के दूसरे ही दिन उसने मामले की सूचना पुलिस को दे दी थी। आरोप है कि पुलिस सिर्फ गुमशुदगी दर्ज कर औपचारिकता निभाती रही है, जिससे हताश पिता को कोसों दूर सफर कर पुलिस मुख्यालय आना पड़ा। मामले को एएसपी अभिषेक वर्मा ने बताया की मामले को गंभीरता से लेते बांगो थाना मे जुर्म दर्ज किया गया है। और फोन डिटेल के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed