फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba ASI Murder Update IG and SP reached the police station and formed a special team

Korba ASI Murder: 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, आईजी, एसपी ने थाने पहुंच की बैठक, बनाई विशेष टीम

Sun, 12 Mar 2023 11:26 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 11:26 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांगो थाने में पोस्टेड एएसआई नरेंद्र परिहार की खून से लथपथ लाश उनके कमरे में मिली थी। थाने के सामने बनी नई बैरक में वे रहते थे। शुक्रवार सुबह उनकी लाश मिली। 

विज्ञापन
Korba ASI Murder Update IG and SP reached the police station and formed a special team
आईजी, एसपी ने थाने पहुंच की बैठक - फोटो : संवाद

विस्तार

बांगो थाना परिसर में हुए एएसआई के हत्या के मामले में 48 घण्टे बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि, बिलासपुर आईजी बीएन मीणा कोरबा एसपी उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा समेत कई अधिकारी देर रात बांगो थाना पहुंचे। इस दौरान घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए अधिकारी कर्मचारियों की विशेष बैठक ली।

विज्ञापन


पुलिस ने अब तक पूछताछ के लिए एक दर्जन से भी अधिक लोगों को पकड़ा है और थाने लाकर जानकारी हांसिल की। लेकिन पुलिस के हाथ कोई खास सबूत नहीं लगे हैं। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई है। टीम में टीआई बांगो थाना प्रभारी अभय बैस, कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर, साइबर सेल प्रभारी सनत सोनवानी शामिल हैं।  जो पहले से ही जांच में जुटे हैं। एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार पोस्टमार्टम के बाद उसके गृहग्राम बिलासपुर स्थित गुधरीपाठ कोटा में नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed