{"_id":"63b3e34e720fb37d974bab5a","slug":"husband-attacked-his-wife-with-sharp-weapon-on-road-in-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: बीच सड़क पर धारदार हथियार से किया पत्नी पर वार, बोला- मैं मरूंगा या तू, लोगों ने बचाई जान, पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: बीच सड़क पर धारदार हथियार से किया पत्नी पर वार, बोला- मैं मरूंगा या तू, लोगों ने बचाई जान, पति को पीटा
Tue, 03 Jan 2023 01:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 03 Jan 2023 01:42 PM IST
सार
अस्पताल में पत्नी रानू ने पुलिस को बताया कि रवि उस पर जादू-टोना और चरित्र को लेकर संदेह करता है। वह अक्सर इस बात को लेकर मारपीट करता। आज तो मारने के लिए लाया था। लोग नहीं बचाते तो रवि उसकी हत्या कर देता। वह अपनी शर्ट में धारदार हथियार छिपाकर लाया था।
विज्ञापन
लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच सड़क पर उससे मारपीट की और सिर फोड़ दिया। युवक को हमला करते हुए आसपास के लोगों ने उसे देखा तो पकड़ लिया और आरोपी को पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। वहीं महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी का कहना था कि या तो वह मरेगा या फिर उसे मार देगा। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बालको निवासी रवि वस्त्रकार पेटी कांट्रेक्टर है। उसने करीब 10 साल पहले रानू से लव मैरिज की थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। हालांकि दोनों के बीच अक्सर पैसे को लेकर विवाद होता रहता था। इस पर आरोपी अपनी पत्नी से मारपीट भी करता। बताया जा रहा है कि मंगलवार को ठेकेदार से रुपये लेने के बहाने आरोपी अपनी पत्नी को कोरबा लेकर पहुंचा। इसके बाद सड़क पर उससे मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
पत्नी ने मना किया और कहा कि मारपीट करनी हो तो घर चलकर करना। इस पर आरोपी बोला कि तू टोनही है। या तो तुझे मार दूंगा या खुद मर जाऊंगा। इसके बाद चाकू निकालकर रानू पर हमला कर दिया। इस मारपीट में रानू का सिर फूट गया। बीच सड़क पर महिला को पिटते देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहां मौजूद युवकों ने उसे बचाया और आरोपी रवि को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।