Korba: आदर्श विहार के पावर एंपीरिया में लगी आग, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर पााया कााबू
गर्मी के मौसम में अलग-अलग कारणों से इस प्रकार की घटनाएं यहां वहां होती रहती हैं। सीजन की शुरुआत के साथ आगजनी की घटनाओं का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में संभव है कि आने वाले दिनों में आपदा प्रबंधन विभाग बड़ी इमारतों और प्रतिष्ठानों का अवलोकन करने के साथ वहां आगजनी की घटना को रोकने और दूसरी स्थिति में नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों का अध्ययन करेगा।
विस्तार
कोरबा में शहरी क्षेत्र में भी आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। साकेत नगर वार्ड के अंतर्गत आदर्श बिहार के पावर इंपीरिया राइस के एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यहां पर अफरा-तफरी मचने के बीच फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची जिसने आग पर नियंत्रण कर लोगों को तनाव से मुक्त किया।
साकेत नगर वार्ड नम्बर 2 के अंतर्गत पावर एमपीरिया राइज का निर्माण पिछले वर्ष में किया गया है। जहां पर कई मंजिल में फ्लैट बनाए गए हैं। उच्च आमदनी वर्ग के परिवार यहां निवासरत है। यहां चौथी मंजिल के एक फ्लैट में दोपहर को आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। संबंधित फ्लैट के अलावा आसपास में रहने वाले लोग आशंका से डरे हुए थे। इसी बीच पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई जिसके बाद टीम ने आगजनी पर काबू पाया।