फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Fierce fighting between two groups near the tourist spot in Korba

Chhattisgarh Crime: पर्यटन स्थल के पास दो गुटों में बवाल; जमकर चले लाठी-डंडे, रॉड और चाकू, एक गंभीर घायल

Thu, 29 Jun 2023 07:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Jun 2023 07:09 PM IST
सार

पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आदतन अपराधी हैं इनमें तीन नाबालिग हैं। उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। 

विज्ञापन
Fierce fighting between two groups near the tourist spot in Korba
घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुरानी रंजिश में पर्यटन स्थल पर बुधवार शाम दो गुटों में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान लाठी-डंडे, रॉड और चाकू से शराब के नशे में धुत्त युवकों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को तीन नाबालिगों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, सुभाष ब्लॉक निवासी कुशाल बघेल बुधवार शाम अपने दोस्त आदर्श खूंटे, दुर्गेश यादव, आर्यन कुजूर, सत्य प्रकाश कंवर के साथ बालको स्थित कॉफी प्वाइंट घूमने आया था। यहां से फोटो खिंचवाकर सभी घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सोनू अग्रवाल अपने साथियों लक्की सिंह, विशाल यादव, अजीत बेक, राहुल शाडिल्य, सोमू सेन गुप्ता, सूरज शाह और तीन नाबालिगों के साथ मिल गया। आरोपियों ने अपनी कार खड़ी कर कुशाल ओर उसके दोस्तों को रोक लिया। 
विज्ञापन




आरोपियों ने हाथ में लिए पत्थर से उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। कुशाल बघेल और उसके साथियों को गाड़ी का दरवाजा खोलकर जान से मारने की धमकी देते हुए बाहर खींच लिया। इसके बाद गालियां देते हुए बेल्ट, डंडा, पत्थर, चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने सभी को बुरी तरह से पीटा। किसी तरह से इन सबने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आदतन अपराधी हैं 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed