फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Employees and families in SECL colony forced to drink contaminated water

Korba: एसईसीएल कॉलोनी में कर्मचारी दूषित पानी पीने को मजबूर, पार्षदों ने की शिकायत, अधिकारियों ने दिया ये जवाब

Mon, 06 Oct 2025 11:46 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 06 Oct 2025 11:46 AM IST
सार

कोरबा में एसईसीएल कॉलोनी में कर्मचारियों के परिजनों को लगातार दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। लेकिन वहीं अधिकारियों ने कहा कि पहले आ रहा था अब सुधार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Employees and families in SECL colony forced to drink contaminated water
दूषित पानी सप्लाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा की एसईसीएल कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिजनों को लंबे समय से दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। स्थिति यह है कि कई परिवारों के सदस्य पेट और त्वचा संबंधी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। बावजूद इसके, एसईसीएल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया गया है।

विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों और मुख्य महाप्रबंधक की लापरवाही के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, पानी की शुद्धिकरण प्रक्रिया में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री को प्रबंधन द्वारा समय पर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिसके चलते कॉलोनी में गंदा और अस्वच्छ पानी सप्लाई हो रहा है।
विज्ञापन


इस गंभीर समस्या को लेकर कॉलोनीवासियों और क्षेत्र के पार्षद सुशील गर्ग और शैलेंद्र सिंह ने प्रबंधन को शिकायतें सौंपी हैं। शिकायत के बाद प्रबंधन ने दो दिन में समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन हफ्तों बाद भी पानी की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड पार्षद सुशील गर्ग ने बताया कि इस समस्या को लेकर सीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक हुई और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण भी किया गया। जहां काफी गंदगी पाई गई। ट्रीटमेंट में सुविधाओं का अभाव था। जिन्हें जल्द सुध लेने की बात अधिकारियों के द्वारा कही गई थी।

कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया है कि प्रबंधन की उदासीनता और गैरजिम्मेदार रवैये के कारण कर्मचारी परिवारों को रोजाना दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। पार्षदों के निरंतर प्रयासों और याद दिलाने के बावजूद अब तक साफ पानी की व्यवस्था नहीं की गई है।

एसईसीएलएल के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के स्टाफ ऑफिसर नीलगिरी पटेल ने बताया कि इंटेकवेल बैठक पाइपलाइन बेचने की योजना चल रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण जहां से पानी सप्लाई होता है। वहां दिक्कतें आ रही थी। फिलहाल, बीच में पानी सप्लाई थोड़ा ठीक नहीं था। अभी हाल ही में सुधार लिया गया है। जो भी कमी है उसे बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही स्वच्छ जल आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन की होगी।


वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, एसईसीएल में संसाधन की कमी है। पानी डालने वाला कैमिकल, एलम, पीएससी पाउडर, चूना, सोडा बिलचिंग पाउडर, सामान उपलब्ध नहीं है। जिसके चलते पानी साफ सप्लाई नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों को चाहिए कि गंभीरता से ध्यान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed