{"_id":"690c47a3c0810db8080c0496","slug":"elephants-destroyed-farmers-crops-in-korba-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: किसानों की फसलों का नुकसान पहुंचा रहा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: किसानों की फसलों का नुकसान पहुंचा रहा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत
Thu, 06 Nov 2025 12:30 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:30 PM IST
सार
ग्रामीणों की मानें तो हाथियों का दल पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है। जिसके चलते उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।
विज्ञापन
Korba News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा में 39 हाथियों ने किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया। वन मंडल कोरबा में हाथियों के झुंड ने 19 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। करतला रेंज में सबसे अधिक 38 हाथी घूम रहे हैं और उन्होंने सुरईआरा के 4 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा बाड़ी में घुसकर पौधे तोड़े। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मानें तो हाथियों का दल पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है। जिसके चलते उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। फसल तो बर्बाद हो ही रहे है जान माल का भी खतरा बना हुआ है। उन्हें रात जागकर गुजारनी पड़ रही है। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क करने का काम कर रही है। वहीं, आसपास गांव में मुनादी कराई जा रही है कि वह हाथियों के करीब और जंगल ना जाए।
विज्ञापन