{"_id":"63b2cdb09874415dc44348ea","slug":"drunken-girl-created-ruckus-in-chhattisgarh-korba-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: नशे में धुत युवती का मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डॉक्टर से की अभद्रता, सुरक्षाकर्मी का मोबाइल तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: नशे में धुत युवती का मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डॉक्टर से की अभद्रता, सुरक्षाकर्मी का मोबाइल तोड़ा
Mon, 02 Jan 2023 05:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 02 Jan 2023 05:57 PM IST
सार
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विजय मेश्राम ने बताया कि वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि किस तरह डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों से युवती अभद्र व्यवहार कर रही है। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से वह मिलकर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
नशे में धुत युवती ने अभद्र तरीके से की डॉक्टर से बात।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित मेडिकल कॉलेज में रविवार देर रात नशे में धुत युवती ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान ड्यूटी डॉक्टर से अभद्रता की और सुरक्षाकर्मी का मोबाइल तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो उनसे भी विवाद करने लगी। मामले की शिकायत कॉलेज के डीन भी एसपी से करने की बात कह रहे हैं। फिलहाल हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात एक युवती कुछ लड़कों के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। बताया जा रहा है कि उसे गैस की समस्या थी। पेट दर्द के चलते डॉक्टरों ने उसे वार्ड में भर्ती किया और ड्रिप चढ़ाने लगे। आरोप है कि ड्रिप लगाते ही लड़की भड़क गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़की पहले बेड पर बैठी रहती है। फिर डॉक्टर के चैंबर में पहुंचती है और वहां चिल्लाते हुए शोर-शराबा करने लगती है।
विज्ञापन
यह सब होते देख अस्पताल में तैनात एक सुरक्षा कर्मचारी मोबाइल से वीडियो बनाने लगता है। यह देखकर युवती और आक्रोशित हो जाती है और कर्मचारी से उसका मोबाइल छीनकर जमीन में पटककर तोड़ देती है। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विजय मेश्राम ने बताया कि रात ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स और डॉक्टर ने घटनाक्रम की जानकारी दी है। नाइट शिफ्ट में डॉक्टर बी के झलरिया तैनात थे।
विज्ञापन