फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Car Collides with Vehicle in Kusmunda Police Station Area of Korba

Korba: कोरबा में कार चालक का आतंक, नशे में धुत होकर ट्रेलर में मारी टक्कर, फिर नाली में घुसाई गाड़ी

Tue, 05 May 2026 09:26 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 09:26 AM IST
विज्ञापन
Car Collides with Vehicle in Kusmunda Police Station Area of Korba
korba

कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में सोमवार रात शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने जमकर उत्पात मचाया। तेज रफ्तार कार पहले सड़क पर खड़े ट्रेलर से जा टकराई और फिर अनियंत्रित होकर नाली में जा घुसी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार रात करीब 10 बजे आदर्श नगर मुख्य मार्ग पर एक कार तेज रफ्तार में लहराते हुए आ रही थी। कार चालक नशे में पूरी तरह धुत था। अनियंत्रित कार ने पहले सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर को जोरदार टक्कर मारी।
विज्ञापन


राहगीरों ने बताया कि कार चालक की लापरवाही से कई बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग चपेट में आने से बाल-बाल बचे। अगर कार की रफ्तार थोड़ी और तेज होती या भीड़ ज्यादा होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुसमुंडा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed