फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Driver dies after being hit by speeding truck

Korba News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर चालक की हुई मौत, गेवरा खदान में हुआ हादसा

Wed, 31 Jan 2024 09:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 31 Jan 2024 09:47 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after being hit by speeding truck
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
एशिया के सबसे बड़े कोयले की खदान गेवरा खदान में बुधवार की सुबह एक और हादसा हो गया, जिसमें एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों के भीड़ जमा हो गई। वहीं, दीपका थाना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


मिली जानकारी कर अनुसार, गेवरा खदान में नियोजित कम्पनी रूंगटा में ट्रक चालक हीरा प्रसाद निवासी चांपा जांजगीर जिला, वर्तमान में छुराकछार में रहकर ड्यूटी कर रहा था। ड्यूटी के दौरान अपने ट्रक को सड़क पर खड़ा कर पानी लेने उतरा था, वापस ट्रक के पास जाते वक्त दूसरे ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, खदान में हुए हादसे की लीपापोती भी शुरू हो गई बताया जा रहा है की कम्पनी द्वारा तत्काल शव को मौके से उठा लिया गया और घटना स्थल पर ग्रेडर चलवा कर मृतक के खून के धब्बों को मिट्टी से दबा दिया गया है। 
विज्ञापन


दीपका थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए कंपनी के साथ मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। वहीं, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed