फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   doctor in training has been accused of molestation police have registered a case based on the victim complaint

कोरबा: डॉक्टर के ऊपर ट्रेनिंग डॉक्टर ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Mon, 06 Oct 2025 09:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 06 Oct 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
doctor in training has been accused of molestation police have registered a case based on the victim complaint
डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप - फोटो : अमर उजाला

कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आयुषविंग विभाग में एक आयुर्वेदिक विभाग के डॉक्टर के खिलाफ ट्रेनी डॉक्टर ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस की है जहां पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे के जांच करवाई करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आयुर्वेद विभाग में डॉक्टर एके मिश्रा पदस्थ है जो की सीनियर डॉक्टर है। वही उसे विभाग में एक ट्रेनिंग डॉक्टर है जो पिछले तीन माह से पढ़ाई पूरी कर ट्रेनिंग कर रही है उसने अपने सीनियर डॉक्टर के ऊपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना 2 दिन पहले की है जहां दोपहर के समय डॉक्टर ए के मिश्रा और ट्रेनिंग डॉक्टर के अलावा एक अन्य स्टाफ मौजूद थे अनस्टॉप दूसरे कमरे में थी वही ट्रेनी डॉक्टर को डॉक्टर ए के मिश्रा के स्टाफ रूम में किसी काम से गई इस दौरान डॉक्टर ए के मिश्रा ने ट्रेनी डॉक्टर यह कहकर अपने पास बुलाया की आपकी तबीयत अभी शायद ठीक नहीं लग रही है मैं आपका चेकअप कर देता हूं ट्रेनी डॉक्टर ने पहले कहा कि मैं स्वस्थ हूं लेकिन वह विरोध करने लगा और जबरदस्ती जांच करने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा किसी तरह वह कमरे से बाहर आई और इसकी शिकायत उसने अपने उच्च अधिकारी जिला मेडिकल कॉलेज के डीन को लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन


पीड़िता ने इसकी जानकारी फोन कर अपने परिजनों को भी दी जहां अगली सुबह कोरबा पहुंचे और इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पहुंचकर पुलिस से की जहां पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पीड़िता दुर्गा क्षेत्र की रहने वाली है और पिछले तीन माह से ट्रेनिंग कर रही थी।इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि वीरता की शिकायत पर 354 का मामला दर्ज किया गया है आगे की जांच कार्यवाही की जारी है। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन के के सहारे ने बताया कि शिकायत की गई है जिसमें आंतरिक निवारण समिति के द्वारा जांच कराई जाएगी वही दोनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed