{"_id":"6939790178271b5c0b07f835","slug":"collector-inspected-kanki-paddy-procurement-center-and-instructed-officials-to-purchase-paddy-from-farmers-for-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: कलेक्टर ने कनकी धान उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों के इसी सीजन के धान खरीदने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: कलेक्टर ने कनकी धान उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों के इसी सीजन के धान खरीदने के निर्देश
Wed, 10 Dec 2025 07:13 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 10 Dec 2025 07:13 PM IST
सार
कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कोरबा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कनकी के धान उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और किसानों से संवाद किया।
विज्ञापन
कलेक्टर ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कोरबा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कनकी के धान उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और किसानों से संवाद किया। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र के नोडल अधिकारी एवं प्रबंधक को निर्देशित किया कि खरीफ सीजन के धान केवल वास्तविक और पंजीकृत किसानों से ही खरीदे जाएँ।
विज्ञापन
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र की समग्र व्यवस्था का अवलोकन करते हुए यह निर्देश दिए कि धान का भंडारण एवं स्टैकिंग सुरक्षित, सुव्यवस्थित और नियमों के अनुरूप किया जाए, ताकि गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न आए। साथ ही बारदाने की संख्या का पंजी में शत-प्रतिशत सही एंट्री सुनिश्चित करने और बारदानों में स्टेंसिल लगाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने उपार्जन केंद्र में लगे कैमरों को सदैव क्रियाशील रखने और आवक एप्लीकेशन में प्रत्येक किसान की जानकारी पूरी तरह दर्ज करने के निर्देश दिए, जिससे खरीदी की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए अवैध धान को बेचने से रोकने सहयोग मांगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि कहीं अवैध धान खपाने की जानकारी मिले तो प्रशासन को अवश्य सूचित करें।निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, खाद्य एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन के द्वारा लगातार अवैध धान खरीदी पर कार्यवाही कर रही है। और नजर रखी हुई है अधिकांश मामले ग्रामीण क्षेत्र में सामने आ रहे हैं इसके लिए एक विशेष टीम के भी गठन की गई है जो लगातार नजर रखी हुई है।
विज्ञापन