फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Class 12 student in unconscious state, covered in blood in school uniform

Korba: स्कूल ड्रेस में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में 12वीं की छात्रा, पानी की टंकी से छलांग लगाने की आशंका

Sat, 05 Oct 2024 11:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 05 Oct 2024 11:18 AM IST
सार

कोरबा के हरदी बाजार थाना अंतर्गत एक गांव में 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा संदिग्ध हालात में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली।

विज्ञापन
Class 12 student in unconscious state, covered in blood in school uniform
Korba News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के हरदी बाजार थाना अंतर्गत एक गांव में 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा संदिग्ध हालात में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। छात्रा को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हरदी बाजार थाना क्षेत्र की ग्रामीण इलाके से 12वीं की छात्रा रोज की तरह शुक्रवार को 10 बजे गांव से लगे स्कूल में पढ़ाई करने गई हुई थी। वहीं, काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। खून से लतपथ छात्रा गांव में लगी पानी टंकी के नीचे बेहोश पड़ी हुई मिली। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे उस छात्रा के पिता ने पहले हरदी बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान उसकी हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया उसकी हालत अभी बेहद गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब थी। जिसे लेकर वह बिलासपुर गया हुआ था। शाम 7 बजे लगभग वह इलाज करा कर घर वापस पहुंचा। जहां गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा फोन कर उसे जानकारी दी गई कि उसकी बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी और बेटा स्कूल गए हुए थे। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उसकी बेटी की यह हालत हुई है। उसे आशंका है कि उसके साथ कुछ गलत हुआ होगा। इस पर पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही, इस घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस के आला अधिकारी जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की गई। जहां ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि छात्रा पानी टंकी पर चढ़ी हुई थी उसके बाद क्या हुआ उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इन सब बातों से पुलिस आशंका का व्यक्त कर रही है कि छात्रा ने खुदकुशी करने के लिए पानी की टंकी से नीचे छात्रा छलांग लगाई होगी। फिलहाल हरदी बाजार थाना पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed