फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   chhattisgarh young man committed suicide in Madwarani Railway Station in korba

रेलवे स्टेशन में युवक ने लगाई फांसी: यात्री सुबह पहुंचे तो परिसर में लटकती मिली लाश, परिवार का अकेला बेटा था

Sun, 02 Apr 2023 02:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Apr 2023 02:44 PM IST
सार

पिता अजय सिंह कंवर ने बताया कि प्रदीप ट्रैक्टर में रोजी मजदूरी का अपने परिवार का भरण पोषण करता था। चांपा जीआरपी भास्कर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर मर्ग कायम कर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। जांच में फांसी लगाकर खुदकुशी करना पाया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
chhattisgarh young man committed suicide in Madwarani Railway Station in korba
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने मड़वारानी रेलवे स्टेशन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यात्री जब रविवार सुबह ट्रेन के लिए स्टेशन पहुंचे तो परिसर में युवक का शव लटक रहा था। सूचना मिलने पर जीआरपी भी पहुंच गई और शव को नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसने खुदकुशी क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं है। मामला चांपा जीआरपी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम खरहरी निवासी प्रदीप कंवर (20) का शव रविवार सुबह  मड़वारानी रेलवे स्टेशन परिसर में फांसी से लटका हुआ मिला है। परिसर में शव लटकता देख सुबह यात्रियों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर ने चांपा जीआरपी और उरगा थाना पुलिस को दी। प्रदीप के पिता अजय सिंह कंवर ने बताया कि वह उनका इकलौता बेटा था। उनकी एक बेटी है, जो पढ़ाई कर रही है। प्रदीप 12वीं करने के बाद मजदूरी करता था और अपने मामा के घर गांव पताड़ी में रहता था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि, प्रदीप शनिवार दोपहर ही अपनी नानी के साथ गांव आया था। उसके बाद शाम को टहलने के लिए निकल गया। रात को लौटा तो सभी ने साथ में खाना खाया और फिर सोने के लिए चले गए। सुबह सोकर उठे तो प्रदीप अपने बिस्तर पर नहीं था। उन्हें लगा कि कहीं अपने दोस्तों के पास घूमने गया होगा। इसी बीच स्टेशन में किसी युवक के  फंदे पर लटकने की जानकारी मिली। जब वह देखने गए तो पता चला कि उसका बेटा प्रदीप ही था। इसकी सूचना उसने घरवालों को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed