फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   chhattisgarh wildlife; baby elephant Dead body found in field in Korba

Korba News: खेत में मिला हाथी के बच्चे का शव, प्रसव के दौरान मौत की आशंका; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Fri, 07 Jul 2023 05:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Jul 2023 05:47 PM IST
सार

कोरबा में शुक्रवार सुबह हाथी के बच्चे का शव मिला है। शव खेत में पड़ा हुआ था। सुबह किसान पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। आशंका है कि प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हुई है। फिलहाल वन विभाग जांच कर रहा है। 

विज्ञापन
chhattisgarh wildlife; baby elephant Dead body found in field in Korba
हाथी के बच्चे का शव मिलने के बाद उसे दफना दिया गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार सुबह हाथी के बच्चे का शव मिला है। शव खेत में पड़ा हुआ था। सुबह किसान पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। आशंका है कि प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हुई है। फिलहाल वन विभाग जांच कर रहा है। वहीं बच्चे का शव मिलने के बाद संभावना जताई जा रही है कि हाथियों का दल आसपास हो सकता है। ऐसे में वन विभाग ने गांवों में अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोरबा वनमंडल के कुदमुरा वन परिक्षेत्र के चचिया गांव में एक बेबी एलिफेंट का शव मिलने पर विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। कहा जा रहा है कि प्रसव के दौरान बेबी एलिफेंट की मौत हुई होगी। पशु चिकित्सक की मदद से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुदमुरा वन परिक्षेत्र में 40 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में नहीं जाने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन


वन विभाग की ओर से चचिया के साथ ही आसपास के गांव में रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया गया है। एसडीओ दक्षिण आशीष खेरवार ने बताया कि जंगल ना जाने देने के लिए कोटवार और वन कर्मियों के द्वारा गांवों में मुनादी कराई जा रही है। हाथियों के झुंड आसपास जंगलों में विचरण कर रहा है। बेबी एलीफेंट की मौत कैसे और किन कारणों से हुई है, इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed