फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   chhattisgarh villagers protest against ntpc ash in korba

Korba: NTPC की राख से परेशान ग्रामीणों ने घेरा कार्यालय, कहा- 10 दिन में निजात नहीं मिली तो होगा उग्र आंदोलन

Sun, 12 Feb 2023 07:36 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 12 Feb 2023 07:36 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि, एनटीपीसी जमनीपाली पावर प्लांट के राखड़ से अब तक कोई राहत नहीं मिली है। आंदोलन के दौरान एनटीपीसी के अधिकारियों ने समस्या दूर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी भी समस्या जस के तस बनी हुई है। 

विज्ञापन
chhattisgarh villagers protest against ntpc ash in korba
एनटीपीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगड़ के कोरबा में छह गांवों के ग्रामीणों, जिला पंचायत अध्यक्ष और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रविवार को धनरास स्थित राखड़ डैम के कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। ग्रामीणों ने कहा कि डैम से उड़ने वाली राख के चलते वे परेशान हैं। एनटीपीसी प्रबंधन के अधिकारियों के साथ घंटों चर्चा के बाद ग्रामीणों ने 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। सुधार नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन




जन प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में धनरास स्थित एनटीपीसी के राखड़ डेम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि राखड़ डैम में चलने वाले कार्यों को बंद करा दिया। एनटीपीसी के अधिकारी तो पहुंचे, लेकिन घंटों चर्चा के बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। एनटीपीसी प्रबंधन के अधिकारी मीडिया को जवाब देने बचते रहे और कुछ भी कहने से मना कर दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर एनटीपीसी प्रबंधन को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। 
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि, एनटीपीसी जमनीपाली पावर प्लांट के राखड़ से अब तक कोई राहत नहीं मिली है। आंदोलन के दौरान एनटीपीसी के अधिकारियों ने समस्या दूर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी भी समस्या जस के तस बनी हुई है। राखड़ उड़कर घरों में जा रहा है। इससे ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिम्मेदार एनटीपीसी प्रबंधन राखड़ के लिए कोई इंतजाम नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed