{"_id":"66d5b5857486598e360404db","slug":"checking-campaign-launched-on-overspeeding-vehicles-action-taken-against-443-vehicles-this-year-in-korba-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: ओवरस्पीड गाड़ियों पर चलाया गया चेकिंग अभियान, इस वर्ष कुल 443 वाहनों पर की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: ओवरस्पीड गाड़ियों पर चलाया गया चेकिंग अभियान, इस वर्ष कुल 443 वाहनों पर की गई कार्रवाई
Mon, 02 Sep 2024 06:24 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:24 PM IST
सार
कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीडभाड वाले इलाकों एवं बाजार में जाकर पैट्रोलिंग किया गया ।
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा में थाना चौकी और यातायात के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान और नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवरस्पीड गाड़ियों पर सख्त कार्यवाही किया गया।
विज्ञापन
वर्ष 2023 में ओवर स्पीड वाहन पर कुल कार्यवाही 124 थी और इस वर्ष 8 माह में ही 443 कार्यवाही कर ली गई है जो क़रीबन 257% प्रतिशत की वृद्धि हुई वही 4,92,300/- समन शुल्क वसूला गया है।
विज्ञापन
कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीडभाड वाले इलाकों एवं बाजार में जाकर पैट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं ओवर स्पीड वाहन चलने वाले पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया। लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वाहन ना चलाएं, ना ही शराब पीकर वाहन चलाऐ और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे और मालवाहक वाहन में माल के अलावा किसी अन्य चीज का परिवहन ना करें। उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों में ओवर स्पीड के चलते तीन लोगों की मौत हो चुकी है इसके बाद पुलिस ने ओवर स्पीड वाहनों पर अभियान शुरू किया है एक सप्ताह पहले घंटाघर स्थित मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार करने दो लोगों की जान ली थी वहीं रविवार की शाम एक तेज अवतार बाइकर्स की सड़क हादसे में मौत हो गई। लगातार हो रही मौत के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के थाना चौकिया को निर्देशित किया गया है कि ओवर स्पीड चलने वाले चालकों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।