फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   CG Crime A blood-soaked body found in the veranda inside house

CG Crime: घर के अंदर बरामदे में मिली खून से लथपथ लाश, धारदार हथियार से हमला, जांच में जुटे अधिकारी

Tue, 08 Oct 2024 09:35 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 08 Oct 2024 09:35 AM IST
सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं जांच कार्रवाई शुरू की गई है। सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
CG Crime A blood-soaked body found in the veranda inside house
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगापुर बस्ती में एक घर पर बरामदे में खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वह इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची और जांच की। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने डॉग्स गॉड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ नगर सेवा में पदस्थ सुक्रिता सिंह कंवर और उसका पति शिव प्रसाद कंवर अपने चार बच्चों के साथ निवास करते हैं। जिसके तीन बेटी और एक बेटा है। तीनों बेटी बाहर पढ़ाई कर रही है। वहीं बेटा साथ में रहता है। सोमवार की रात लगभग सात बजे सुक्रिता सिंह कंवर प्रयाग छात्रावास में अपने ड्यूटी पर चले गए।
विज्ञापन


वहीं उसका बड़ा बेटा डांडिया करने दोस्तों के साथ चला गया। घर पर शिव प्रसाद कंवर अकेले था। आठ बजे रात लगभग पास में ही रहने वाले मृतक के ससुर मंगल सिंह कंवर जब अपनी बेटी के घर पहुंचा। इस दौरान घर का मैन गेट खुला हुआ था। वहीं घर के बरामदे में खून से लथपथ शिव प्रसाद कंवर की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह चिखपुकार मचाते हुए घर से बाहर निकाला। इस दौरान आस-पास बस्ती के लोग घर से बाहर निकले। जहां जाकर देखा तो शिव प्रसाद की लाश पड़ी हुई थी। इसकी सूचना तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई।


सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा कोरबा सीएसपी भूषण एक्का समेत सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed