फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   scooter rider died in road accident near CSEB Mini Hydel Power Plant

कोरबा में दर्दनाक हादसा: तेज वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, उछलकर दूर गिरा शख्स; अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 02 Mar 2026 03:15 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 03:15 PM IST
सार

सीएसईबी मिनी हाइडल पावर प्लांट के पास एक स्कूटी सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के दौरान स्कूटी सड़क किनारे झाड़ियों में गिरी मिली। युवक कुछ दूरी पर घायल हालत में पड़ा था

विज्ञापन
scooter rider died in road accident near CSEB Mini Hydel Power Plant
korba

विस्तार

दर्री थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक मुकेश कंवर की मौत हो गई। वह दर्री सीएसईबी कॉलोनी का निवासी था। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

विज्ञापन


मुकेश कंवर के पिता जगदीश कंवर सीएसईबी कर्मचारी हैं। मुकेश अपनी ओला स्कूटी में दर्री कॉलोनी से कोरबा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सीएसईबी मिनी हाइडल पावर प्लांट के पास यह दुर्घटना हुई। उसकी स्कूटी सड़क किनारे झाड़ियों में गिरी हुई मिली।
विज्ञापन


युवक कुछ दूरी पर झाड़ियों में गंभीर रूप से घायल पड़ा था। राहगीरों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने प्रथम दृष्टया इसे सड़क दुर्घटना बताया। भारी वाहन की चपेट में आने से उसे गंभीर चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शव को एनटीपीसी अस्पताल की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखा गया था। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा अस्पताल भेजा गया। वहां विधिवत प्रक्रिया अपनाई जा रही है।


दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed