फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   BJP started booth victory campaign in the presence of Dharamlal Kaushik in Korba

Korba: धरमलाल कौशिक की मौजूदगी में बीजेपी ने शुरू किया बूथ विजय अभियान, हर बूथ में 100 झंडा लगाने का लक्ष्य

Sat, 30 Mar 2024 08:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 30 Mar 2024 08:05 PM IST
सार

धरमलाल कौशिक ने एक सवाल पूछे जाने पर कहा कि कांग्रेस में पारिवारिक विवाद चल रहा है और एकजुटता नही है कवासी लखमा जी किसके लिए बहू तलाश की बात कह रहे हैं यह समझ से परे हैं।

विज्ञापन
BJP started booth victory campaign in the presence of Dharamlal Kaushik in Korba
बीजेपी ने शुरू किया बूथ विजय अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कई प्रकार की कोशिश पर काम शुरू किया है। बूथ विजय अभियान भी इसी का एक हिस्सा है जिसकी शुरुआत देश भर में की गई है। लोकसभा क्षेत्र कोरबा के संयोजक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की उपस्थिति में यहां अभियान शुरू हुआ। बताया गया कि हर बूथ पर 100 झंडा लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

 

लोकसभा चुनाव को पूरी गंभीरता के साथ लड़ने के लिए भाजपा तैयारी कर रही है।  हर पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है। कोरबा में बूध  विजय अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने अपने घर के अलावा आसपास के घरों में भाजपा के झंडा लगाए। 

विज्ञापन

 

भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने बताया कि विजय अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ के दायरे में 100 घर में  झंडा लगाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री से लेकर मंडल के कार्यकर्ता को इस अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। कौशिक ने बताया की अनुकूलता की स्थिति में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को नेतृत्व पर भरोसा नहीं रह गया है इसलिए वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। एक प्रकार से कांग्रेस में भगदड़ सी स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

धरमलाल कौशिक ने एक सवाल पूछे जाने पर कहा कि कांग्रेस में पारिवारिक विवाद चल रहा है और एकजुटता नही है कवासी लखमा जी किसके लिए बहू तलाश की बात कह रहे हैं यह समझ से परे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed