फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   BJP MLA Nanki Ram Kanwar in dock for protesting NHAI compensation in korba

भाजपा विधायक की ये कैसी संवेदना!: 2.34 करोड़ का मुआवजा लिया, फिर भी आंदोलन, NHAI बोली- ग्रामीणों को बरगला रहे

Sun, 25 Jun 2023 05:19 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 25 Jun 2023 05:19 PM IST
सार

एनएचएआई के अफसरों का कहना है कि विधायक ने छह महीने पहले खुद 2 करोड़ 34 लाख 67 हजार 324 रुपये का मुआवजा लिया, बावजूद इसके अभी तक अपनी राइस मिल नहीं हटाई है। अब बरपाली के ग्रामीणों को बरगालाकर माहौल खराब किया जा रहा है। 

विज्ञापन
BJP MLA Nanki Ram Kanwar in dock for protesting NHAI compensation in korba
मकानों और दुकानें तोड़े जाने के विरोध में ग्रामीणों के साथ पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने जाम की रोड। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए ग्रामीणों को बिना मुआवजा दिए उनके घरों में बुलडोजर चलाने को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे भाजपा विधायक और पूर्व गृहमंत्री खुद कठघरे में हैं। एनएचएआई के अफसरों का कहना है कि विधायक ने छह महीने पहले खुद 2 करोड़ 34 लाख 67 हजार 324 रुपये का मुआवजा लिया, बावजूद इसके अभी तक अपनी राइस मिल नहीं हटाई है। अब बरपाली के ग्रामीणों को बरगालाकर माहौल खराब किया जा रहा है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...प्रशासन ने ढहाए कई मकान: पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने जाम किया हाईवे; बोले- बिना मुआवजा तोड़ा, कहां जाएं
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले ही ग्रामीणों के साथ लगाया था जाम
दरअसल, कोरबा-चाम्पा मार्ग पर ग्राम पताढ़ी में हाईवे के लिए ली गई जमीन पर कब्जे को लेकर प्रशासन ने गुरुवार शाम उरगा इलाके में कई मकानों और दुकानों को ढहा दिया। इसके विरोध में शुक्रवार को भाजपा विधायक और पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हाईवे जाम कर दिया। आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना मुआवजा और नोटिस दिए उनके मकानों और दुकानों को गिराया। विरोध के चलते नेशनल हाइवे का काम रुका हुआ है और समय से प्रोजेक्ट के पूरा होने पर संशय है। 



कर्मचारियों को भगा रहे ग्रामीण
इस प्रदर्शन और विधायक की अगुवाई को लेकर एनएचएआई का कहना है कि जब ग्रामीणों ने विधिवत फॉर्म ही नहीं भरा है, तो उनको मुआवजे की रकम भला कैसे जारी होगी। मुआवजे की रकम पिछले एक साल से आकर रखी हुई है। आरोप है कि, विधायक ननकीराम कंवर और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के बल पर ठेकेदार और कर्मचारी को पताढ़ी व बरपाली के ग्रामीण भगा रहे हैं। इस तरह से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में  खुद भाजपा विधायक और नेता ही पलीता लगाने में लगे हैं। 



बिना विधिवत फार्म भरे कैसे मिलेगा मुआवजा
हाईवे अथॉरिटी के अफसरों का कहना है कि, भाजपा के लोग ही कार्य मे व्यवधान उतपन्न कर रहे हैं। पहले वे क्षेत्र की सड़क खराब होने की बात कहते हुए धरना और विरोध जताते रहे। एनएचएआई प्रोजेक्ट के डायरेक्टर डीडी पार्लावार का कहना है कि विधिवत फॉर्म भरकर कई लोगों ने मुआवजा लिया है। जिनका पारिवारिक विवाद है, उनके घर के लोगों ने ही नहीं लिया है, जबकि ऐसे लोगों को कई बार नोटिस दी जा चुकी है। दूसरी तरफ कई ऐसे भी लोग हैं जो मुआवजा लेने के बाद भी निर्माण नहीं हटा रहे हैं। उन्होंने आग्रह किया है कि जनप्रतिनिधि और जनता निर्माण में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed