फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Youth murdered at birthday party; run over by vehicle.

कोरबा: बर्थडे पार्टी में युवक की हत्या, कैंपर वाहन से कुचला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sat, 04 Jul 2026 10:02 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 10:02 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered at birthday party; run over by vehicle.
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बर्थडे पार्टी मातम में बदल गई। मीरा रिसोर्ट में हुए विवाद के दौरान दीपका निवासी युवक उज्जवल सिंह को कैंपर वाहन से कुचल दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी तुषार ढांढा वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दीपका क्षेत्र के ट्रांसपोर्टर विकास कुमार हुडा का जन्मदिन था। इसे मनाने के लिए दीपका से करीब 20 से 25 युवक रात को मीरा रिसोर्ट पहुंचे थे। पार्टी देर रात तक चली। रात करीब 1.30 बजे किसी छोटी बात पर युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि पार्टी में शराब का अत्यधिक सेवन किया गया था, जिसके कारण विवाद बढ़ता चला गया।
विज्ञापन


शुरुआत में कहासुनी फिर मारपीट में तब्दील हो गई। इसी अफरातफरी के बीच आरोपी तुषार ढांढा ने कथित रूप से कैंपर वाहन को उज्जवल सिंह पर चढ़ा दिया। वाहन की चपेट में आने से उज्जवल को गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद रिसोर्ट में अफरातफरी मच गई। आरोपी तुषार ढांढा कैंपर समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक उज्जवल सिंह दीपका गरुणनगर का रहने वाला था और अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने तुषार ढांढा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। कैंपर वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस रिसोर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पार्टी में शामिल अन्य युवकों से पूछताछ कर रही है।


इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जन्मदिन जैसी खुशी का माहौल कुछ ही मिनटों में मातम में बदल गया। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में हुए विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मामले की आगे की जांच जारी है।

korba

korba

 

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed