Korba: सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, दो लोग घायल, पहले कार ने मारी टक्कर फिर ट्रक ने कुचला
कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए। मृतक का नाम घनाराम राव है जो एनटीपीसी का निवासी था।
विस्तार
कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए। मृतक का नाम घनाराम राव है जो एनटीपीसी का निवासी था। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक पर सवार होकर कटघोरा की तरफ जा रहे थे इसी दौरान जेन्जरा के पास भारी वाहन ने उनको ठोकर मार दी जिससे घनाराम की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की माने तो बाइक सवार कटघोरा की तरफ जा रहे थे वही पीछे से तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन पहले बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जहां बाइक सवार सड़क पर गिर गया और मासूम बच्ची दूर जा गीरी। इस दौरान पीछे से आ रहा ट्रक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जहां उसकी घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। कटघोरा थाना पुलिस की माने तो घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनमा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।