{"_id":"64a42fa24c08f51cb60ba624","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-speeding-trailer-in-korba-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, जांजगीर-चांपा से आया था कोरबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, जांजगीर-चांपा से आया था कोरबा
Tue, 04 Jul 2023 08:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 04 Jul 2023 08:11 PM IST
सार
कोरबा में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। युवक जांजगीर-चांपा से कोरबा किसी काम से आया हुआ था। वह बाइक से जा रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगा जाम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। युवक जांजगीर-चांपा से कोरबा किसी काम से आया हुआ था। वह बाइक से जा रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राताखार बायपास मार्ग पर सीएसईबी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रहे बाइक सवार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरा और मौके पर उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने हादसा देखा तो सूचना डायल 112 और कोतवाली थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मृतक की पहचान जांजगीर-चांपा के अकलतरा निवासी 36 वर्षीय कृष्णा यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को उठवा कर जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान कार्यवाही की। ट्रेलर वाहन के चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन