फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   attack on Tripura Rifles jawan injured search for accused continues

Kobra: कुसमुंडा खदान में चोरों का आतंक, त्रिपुरा रायफल्स के जवान पर हमला कर किया घायल, आरोपी की तलाश जारी

Sun, 04 Jun 2023 10:12 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 04 Jun 2023 10:12 AM IST
सार

चोरों के हमले में जवान के सिर और हाथ पर चोट लगी है। इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों के साथ ही विभागीय कर्मियों में भी दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
attack on Tripura Rifles jawan injured search for accused continues
त्रिपुरा रायफल्स के जवान पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में एसईसीएल के खदानों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी अब चोरों के निशाने पर आ गए है। चोरों के काम में विघ्न पैदा करने वाले सुरक्षाकर्मियों के साथ अब मारपीट भी की जा रही है। ऐसा ही कुछ कुसमुंडा खदान में देखने को मिला है जहां अज्ञात चोरों ने त्रिपुरा रायफल्स के एक जवान पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। जवान के सिर और हाथ में गंभीर चोट लगी है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है जिसके आधार पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है।

विज्ञापन


कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल के खदानों की सुरक्षा में तैनात जवानों पर अब कोयला, डीजल और कबाड़ चोर ही भारी पड़ रहे है। खदान में चोरी की घटनाओं को रोकने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है लेकिन चोर अपने हिसाब से काम करते हुए सुरक्षाकर्मियों को घायल कर अपने मंसूबों को अंजाम देने में लगे हुए है। ऐसा ही कुछ कुसमुंडा खदान में देखने को मिला है जहां चोरों ने त्रिपुरा रायफल्स के एक जवान को घायल कर दिया। 

विज्ञापन


चोरों के हमले में जवान के सिर और हाथ पर चोट लगी है। इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों के साथ ही विभागीय कर्मियों में भी दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। चोरों के हमले में घायल जवान ने पुलिस से शिकायत की है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। घायल जवान उमाशंकर ने बताया कि खदान में चोरी करने के लिए चोर घुसे हुए थे जो अचानक से एकाएक हमला करने लगे। इस दौरान उसके हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं जिसकी शिकायत उसने कुसमुंडा थाना पुलिस चौकी है। गौरतलब है कि खदान में चोरी करने अक्सर चोरों का गिरोह आता है जिन्हें रोकने के चक्कर में सुरक्षाकर्मी ही घायल हो रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed