Korba: दामाद पर हमला, अज्ञात लोगों ने झाड़ी से निकल धारदार हथियार से गला रेता, चीखपुकार मचाने पर भागे आरोपी
घायल की पत्नी आंचल की माने तो गांव से लगे हुए बाजार होने के चलते पैदल गए हुए थे वापस लौटते समय यह घटना सामने आई है जहां चाकू से हमला करने के बाद नकाबपोश युवा चीख पुकार मचाने पर फरार हो गया नहीं तो जान भी जा सकती थी।
विस्तार
कोरबा के ग्राम पंचायत पसान के आश्रित मोहल्ला तेलियामार में पति- पत्नी बाजार गए थे तभी अज्ञात लोगों ने युवक पर हमला कर दिया। बताया जा रहा कि युवक अपने पत्नी के साथ ससुराल आया था। युवक पत्नी के साथ पसान बाजार गया हुआ था जहाँ से पैदल लौटते समय रास्ते में झाड़ी से निकलकर अज्ञात नकाबपोश ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया। घायल को पसान हॉस्पिटल लाया गया जहाँ गले मे 17 टाँके लगाकर युवक की जान बचायी गई।
पसान थानांतर्गत तेलियामार गांव में अपने ससुराल एक सप्ताह पहले ग्राम लाटा निवासी विक्रम आया था पसान में लगने वाले साप्ताहिक बाज़ार में अपनी पत्नी आँचल के साथ गया हुआ था ,बाजार से लौटते समय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे सुनसान स्थान पर पहुँचा था कि वहां झाड़ियों के पास से एक नकाबपोश निकालकर उसपर पीछे से चाकू से हमला कर दिया ,गला कटने से खून बहने से विक्रम गिर गया तथा पत्नी के शोर मचाने पर नकाबपोश भाग गया ,पत्नी की आवाज सुनकर लोग आ गए और उसे पास ही हॉस्पिटल पहुँचाया जहाँ उसके गले मे 17 टाँके लगाने से विक्रम की जान बचाई जा सकी।
घायल की पत्नी आंचल की माने तो गांव से लगे हुए बाजार होने के चलते पैदल गए हुए थे वापस लौटते समय यह घटना सामने आई है जहां चाकू से हमला करने के बाद नकाबपोश युवा चीख पुकार मचाने पर फरार हो गया नहीं तो जान भी जा सकती थी।
इस मामले में पसान पुलिस ने घटना की सूचना मिलते हैं जांच कार्यवाही शुरू की और घायल युवक का हाल-चाल जाना वहीं उसकी पत्नी का बयान दर्ज किया गया है और आगे की जांच कार्यवाही करने की बात कही जा रही है फिलहाल अभी आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर है।