फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   An innocent child died due to electric shock family lived in a rented house in Korba

Korba: करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत, किराए के मकान में रहता था परिवार, परिजनों का बुरा हाल

Fri, 12 Jul 2024 02:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Jul 2024 02:19 PM IST
सार

कोरबा जिले की राजगामार पुलिस चौकी के केसला गांव में 3 वर्ष की अंजलि दास की करंट लगने से मौत हो गई। बिहार के सहरसा जिले की मूल निवासी अंजलि अपने परिवार के साथ कुछ दिनों से यहां पर रह रही थी।

विज्ञापन
An innocent child died due to electric shock family lived in a rented house in Korba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

कोरबा जिले की राजगामार पुलिस चौकी के केसला गांव में 3 वर्ष की अंजलि दास की करंट लगने से मौत हो गई। बिहार के सहरसा जिले की मूल निवासी अंजलि अपने परिवार के साथ कुछ दिनों से यहां पर रह रही थी। जानकारी मिली है कि एक कमरे में खुले तार के संपर्क में आने से अंजलि अचेत हो गई थी।

विज्ञापन


बिहार निवासी महेश दास केसला गांव में किराए का मकान पर रहता है पति-पत्नी और उसके एक मासूम बच्ची 3 वर्षीय अंजली थी। बताया जा रहा है कि महेश काम पर गया हुआ था वहीं उसकी पत्नी घर पर काम कर रही थी। इस दौरान बच्चा घर के अंदर खेल रही थी। बच्ची काफी चंचल थी कभी अंदर तो कभी बाहर उछल कूद कर रही थी इस दौरान अचानक को कमरे में लगे बिजली मीटर से निकले हुए तार की चपेट में आ गई। हाथ में करंट लगने के बाद तार पेट में जा गिरा इस दौरान पेट और हाथ जल गए जब मन कमरे के अंदर पहुंचे इस दौरान उसे गिरा हुआ देख चीख पुकार मचाने लगी। देखते ही देखते आसपास ग्रामीण की भीड़ एकत्रित हो गई जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


महेश दास बिहार से कोरबा आकर रोजी मजदूरी का काम करता था। महेश की इकलौती बेटी थी और इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिलें मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है वही आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed