{"_id":"68315ce51e55b3bd2e0ce826","slug":"an-elderly-man-died-after-falling-from-a-moving-tractor-in-korba-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba Accident: चलते ट्रैक्टर से गिरने से हुई बुजुर्ग की मौत, रेलवे फाटक पार करते समय हुआ ये हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba Accident: चलते ट्रैक्टर से गिरने से हुई बुजुर्ग की मौत, रेलवे फाटक पार करते समय हुआ ये हादसा
Sat, 24 May 2025 11:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 24 May 2025 11:15 AM IST
सार
कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत मड़वारानी फाटक के पार करते समय एक चलते ट्रैक्टर से 56 वर्षीय बुजुर्ग ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत मड़वारानी फाटक के पार करते समय एक चलते ट्रैक्टर से 56 वर्षीय बुजुर्ग ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उरगा थाना अंतर्गत परसाभांठा निवासी 56 वर्षीय बिसाहू राम उर्फ गुडूम राम बिंझवार अपने रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर में बैठकर खाद लेने गया हुआ था। जहां खाद लेकर घर वापस लौट रहे थे, ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे। मड़वारानी फाटक पहुचने पर फाटक बंद था। इस दौरान दो व्यक्ति ट्रैक्टर से उतर कर पैदल फाटक पार कर दूसरी तरफ चले गए वहीं बिसाहू राम ट्रैक्टर पर ही बैठा हुआ था। फाटक पार करते समय वह अचानक ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और घायल को निजी वाहन से जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया। गया जहां अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन