फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Action taken against CM Deputy CM and Labour Minister for carrying cut outs in cattle trolley in Korba

कोरबा: पशु ट्रॉली में सीएम समेत डिप्टी सीएम और श्रम मंत्री के कट आउट ले जाने पर कार्रवाई, अधिकारियों को नोटिस

Mon, 03 Nov 2025 07:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 03 Nov 2025 07:44 PM IST
सार

2 से 4 नवम्बर तक होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ के नेताओं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, श्रम मंत्री आदि के कट आउट को लगाने के लिए इनका परिवहन पशु ट्राली में किए जाने के मामले को महापौर के निर्देश पर आयुक्त ने गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन
Action taken against CM Deputy CM and Labour Minister for carrying cut outs in cattle trolley in Korba
मामले में अधिकारियों को नोटिस जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर ओपन थिएटर में 2 से 4 नवम्बर तक होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ के नेताओं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, श्रम मंत्री आदि के कट आउट को लगाने के लिए इनका परिवहन पशु ट्राली में किए जाने के मामले को महापौर के निर्देश पर आयुक्त ने गंभीरता से लिया है। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब नेताओं के कट आउट पशु ट्राली में ढोए गए हों। पहली बार चेतावनी दी गई थी किंतु दूसरी बार वही गलती दोहराने पर आयुक्त ने इन अधिकारियों से 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। जवाब संतोषप्रद ना होने पर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


निगम के उप अभियंता अश्विनी दास को राज्योत्सव स्थल पर होर्डिग लगाने का दायित्व सौंपा गया है। स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र थवाईत पशुओं वाले काऊ कैचर वाहन के प्रभारी हैं और उप अभियंता अभय मिंज निगम के वाहन शाखा में वाहनों की मॉनिटरिंग करने के प्रभारी हैं। इन तीनों की जानकारी में पशु ट्राली में नेताओं के कट आउट एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाये गए। इनका यह कृत्य कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही वाला माना गया है और छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत उल्लंघन मानते हुए इन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इन तीनों अधिकारियों को 48 घंटे का समय निगम आयुक्त ने दिया है। इस पूरे मामले ने निगम निगम के नेता प्रतिपक्ष ने भी निगम प्रशासन को घेरा है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा कि सीएम, डिप्टी सीएम और अन्य मंत्रियों के कट आउट को जिस तरह से परिवहन पशु ट्राली में लेकर जा रहे थे यह निंदनीय है संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को यह समझने की जरूरत है इस तरह की घटना की निंदा करते हैं। वही इस घटना के सामने आने के बाद फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है इस मामले को नगर निगम के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है । नगर निगम के अपरायुक्त विनय मिश्रा ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को नोटिस जारी किया गया जहां जवाब आने के बाद निश्चित ही कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed