फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   A car caught fire after an accident in Korba

Korba: हादसे के बाद कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला वाहन; वक्त रहते पुलिस ने चालक को बाहर निकाला

Sat, 05 Oct 2024 11:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 05 Oct 2024 11:07 AM IST
सार

कोरबा के दर्री थाना अंतर्गत एनटीपीसी कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में कार में भीषण आगजनी से हड़कप मच गया। वाहन चालक वाहन में ही फंस गया।

विज्ञापन
A car caught fire after an accident in Korba
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के दर्री थाना अंतर्गत एनटीपीसी कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में कार में भीषण आगजनी से हड़कप मच गया। वाहन चालक वाहन में ही फंस गया। वहीं वाहन धू-धूकर जलने लगा। देर रात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम की नजर पड़ने पर कार के चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया। वहीं, देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम को आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रात लगभग 12 बजे तेएनटीपीसी के विभागीय कॉलोनी में एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे के बाद वाहन में देखते ही देखते आग लग गई। वाहन का चालक अंदर ही फंस गया। जहां चालक की चीख पुकार मचाने पर राहगीरों की भी भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं, दर्री थाना पुलिस की पेट्रोलियम टीम की नजर पड़ने पर तत्काल वाहन में फंसे चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, वाहन धू-धूकर जलता रहा। काफी समय बाद एनटीपीसी के दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद वाहन चालक को दर्री एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक हादसे में चालक का दाया पैर फैक्चर हो गया है। वहीं सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद घायल के परिजनों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed