फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   59 children are studying in Korba and no teachers to teach English and Sanskrit

'CM साय तक जाएगी बात': कोरबा में 59 बच्चों का भविष्य खतरे में, स्कूल में इंग्लिश-संस्कृत के टीचर नहीं

Fri, 10 Oct 2025 01:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 10 Oct 2025 01:51 PM IST
सार

कोरबा जिले के पाली विकासखंड के अंडीकछार पूर्व माध्यमिक शाला में कक्षा 6वीं से 8वीं तक 59 बच्चे इंग्लिश व संस्कृत विषयों की पढ़ाई से वंचित हैं, क्योंकि तीन शिक्षकों में ये विषय कवर नहीं होते। ग्राम पंचायत उप सरपंच ने मांग की कि CM तक बात पहुंचाई जाएगी। 

विज्ञापन
59 children are studying in Korba and no teachers to teach English and Sanskrit
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पाली विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल अंडीकछार में कक्षा छठवीं से लेकर आठवीं तक 59 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। जहां के बच्चों को इंग्लिश और संस्कृत विषय की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। कोरबा जिला के पाली ब्लॉक अंतर्गत अंडीकछार है। जहां पर अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के बच्चे सहित सामान्य वर्ग के बच्चे यहां पढ़ाई कर रहे हैं, जो बच्चे निम्न वर्ग के हैं। अंग्रेजी पढ़ाई एवं संस्कृत पढ़ाई से वंचित हो गए हैं। कक्षा पहली से लेकर पांचवीं तक की पढ़ाई चार विषयों की थी। अब इंग्लिश और संस्कृत विषय है जो इन बच्चों के लिए भारीपन हो रहा है क्योंकि यहां इंग्लिश और संस्कृत विषय की शिक्षक नहीं हैं।

विज्ञापन


पढाई को कई माह बीत गए। अक्तूबर माह चालू हो गया है और अभी तक दो विषय इंग्लिश और संस्कृति की पढ़ाई चालू नहीं हुई है। यहां तीन शिक्षक पदस्थ हैं। इस संबंध में ग्राम पंचायत उप सरपंच उमेश श्रीवास ने शिक्षक की मांग किया गया था जो की दो विषय की शिक्षक नहीं होने से गांव के बच्चे अब इंग्लिश और संस्कृत विषय से वंचित हो रहे है इसके लिए मुख्यमंत्री से मांग करने की बात कही गई है। बच्चों का भविष्य अंधकार में है।
विज्ञापन

 
अंडीकछार के प्रधान पाठक जयप्रकाश सूर्यवंशी ने बताया कि पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल में तीन शिक्षक हैं ,जो हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान की है। हमारे स्कूल में इंग्लिश और संस्कृति विषय की शिक्षक नहीं है। इसके लिए मैंने विभागीय खंड शिक्षा अधिकारी से मांग की थी कि फिलहाल हम लोग अपने स्तर में बच्चों का पढ़ाई करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू ने बताया कि जनपद पंचायत पाली पूर्व माध्यमिक शाला अंडीकछार में तीन शिक्षक हैं। इंग्लिश और संस्कृत विषय के शिक्षक नहीं होने की जानकारी मिली थी। जिसके लिए मैंने अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। पिछले वर्ष मानदेय पर एक शिक्षक रखा गया था। अभियुक्ति करण के अंतर्गत दो शिक्षक दिए गए हैं। माध्यमिक शाला स्कूल में तीन शिक्षक का प्रावधान है।


बताया जा रहा है कि स्कूल में 59 बच्चे हैं, जिनका भविष्य अंधकार में है। पलको का कहना है कि इंग्लिश और संस्कृत के शिक्षक नहीं होने के कारण बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं और रुचि भी नहीं लेते। ऐसे में उनका भविष्य खतरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed