फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba: Speeding truck overturned uncontrollably on road

कोरबा: तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रक बीच सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा

Thu, 03 Nov 2022 02:05 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Nov 2022 02:05 PM IST
सार

धवारी का महाराणा प्रताप चौक बना दुर्घटना क्षेत्र बन गया है। यहां पर वाहनों के अनियंत्रित होने की घटनाएं लगातार हो रही है।

विज्ञापन
Korba: Speeding truck overturned uncontrollably on road
कोरबा में सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कि दीपका परियोजना से कोयला लेकर मानिकपुर क्षेत्र की तरफ जा रहा एक भारी वाहन कोरबा में महाराणा प्रताप चौराहे के पास पलट गया। एक दुकान को नुकसान पहुंचाने के साथ वाहन में रखा कोयला सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही हैं। 

विज्ञापन


मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत यह घटना बीती देर रात को हुई। जानकारी के मुताबिक साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदान से कोयला लोड करने के साथ वाहन को लेकर चालक कोरबा की तरफ आ रहा था। महाराणा प्रताप चौराहे के पास पहुंचने के साथ  वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इस घटना में नजदीक की एक दुकान को नुकसान पहुंचा है जबकि मालवाहक में रखा कोयला घटनास्थल के आसपास बिखर गया।  
विज्ञापन


स्थानीय लोग बताते हैं कि इससे पहले भी यहां पर ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। अब तक दुर्घटना के कारणों को जानने और उनका समाधान खोजने की आवश्यकता नहीं समझी गई।अक्सर रात के वक्त भारी वाहन इस जगह पर अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं। लगभग 8 से 9 बार इस जगह पर हादसा हो चुका है और रात में ही दुर्घटना होती है अगर दिन के वक्त हो तो कई लोगों की जान जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी लोगों के द्वारा दिए जाने के बाद मानिकपुर पुलिस चौकी की टीम यहां पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। मानिकपुर चौकी प्रभारी ललन सिह पटेल ने बताया कि इससे घटना को अंजाम देने वाला वाहन का चालक फरार हो गया है । उसके खिलाफ 279,  आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज करने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed