फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba: Illegal wood seized in Pasarkhet range village forest department denies smuggling

Korba: पसरखेत रेंज के गाव में भारी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त, लाखों में बताई जा रही कीमत

Thu, 03 Nov 2022 05:25 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, कोरबा
अमर उजाला ब्यूरो, कोरबा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 03 Nov 2022 05:25 PM IST
सार

पसरखेत रेंजर टीसी नायक ने बताया कि कुछ समय से मिल रही सूचना के आधार पर वन विभाग ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पंचराम कुर्रे, गनपत सहित पांच लोगों  के घरों में विभाग की टीम ने दबिश दी। इन सभी स्थानों से बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
Korba: Illegal wood seized in Pasarkhet range village forest department denies smuggling
कोरबा में जब्त लकड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन संपदा को नुकसान पहुंचाने का काम कोरबा वन मंडल के अंतर्गत कई क्षेत्रों में लगातार चल रहा है। वन विभाग के उड़नदस्ता और 2 रेंज की टीमों ने पांच स्थानों पर छापामार कार्रवाई की और बड़ी मात्रा में दरवाजा के पल्ले बरामद किए। वन विभाग के अधिकारी ने हालांकि इससे इनकार किया कि इलाके में लकड़ी तस्करी का काम चल रहा है।

विज्ञापन


पसरखेत रेंजर टीसी नायक ने बताया कि कुछ समय से मिल रही सूचना के आधार पर वन विभाग ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पंचराम कुर्रे, गनपत सहित पांच लोगों  के घरों में विभाग की टीम ने दबिश दी। इन सभी स्थानों से बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी प्राप्त हुई है। जब्त लकड़ी की कीमत लाखों में मानी जा रही है।
विज्ञापन


पांच जगह कार्रवाई करने के बावजूद वन विभाग का दावा है कि इलाके में लकड़ियों की अवैध कटाई नहीं हो रही है। विभाग के पास इस बारे में जवाब नहीं है कि क्या यह काम लंबे समय से नहीं चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी अवैध तरीके से लकड़ियों की तस्करी का काम कुछ इलाकों में चलता रहा है और इसके जरिए वन संपदा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाती रही है। हाथियों से जुड़ी समस्या के बीच बड़ी मात्रा में लकड़ियों की बरामदगी यह बताने के लिए काफी है  की तंत्र को ठीक करने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed