फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kidnapping of two minor children solved, recovered safely from Muzaffarnagar; one accused arrested

सीजी: दो नाबालिग बच्चों के अपहरण का खुलासा, मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Tue, 08 Sep 2026 03:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 08 Sep 2026 03:29 PM IST
सार

जिले के जनकपुर थाना पुलिस ने दो नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर दूसरे राज्यों में बेचने और बाल श्रम कराने की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्राम चरखर के पास से दोनों नाबालिग बच्चों को सुरक्षित छुड़ाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Kidnapping of two minor children solved, recovered safely from Muzaffarnagar; one accused arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर थाना पुलिस ने दो नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर दूसरे राज्यों में बेचने और बाल श्रम कराने की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्राम चरखर के पास से दोनों नाबालिग बच्चों को सुरक्षित छुड़ाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जनकपुर थाने में शिकायत मिली थी कि शिकायतकर्ता का नाबालिग बेटा और पड़ोसी दिवंगत सुभाष यादव का नाबालिग बेटा घर से चले गए हैं। परिजनों ने दलबीर बैगा नाम के व्यक्ति पर दोनों बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन, तकनीकी विश्लेषण और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर बच्चों की खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दलबीर बैगा अपने साथी मनराज बैगा के साथ मिलकर दोनों बच्चों को मेरठ से आगे मुजफ्फरनगर ले जा रहा है। पुलिस ने लगातार निगरानी के आधार पर आरोपियों का पीछा किया। पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के ग्राम चरखर के पास घेराबंदी कर मनराज बैगा के पास से दोनों नाबालिग बच्चों को सुरक्षित छुड़ा लिया। बच्चों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि आरोपी उन्हें मुजफ्फरनगर मंडी में मजदूरी कराने के नाम पर पैसों में बेचने की योजना बना रहे थे। बच्चों के बयान के बाद पुलिस ने दर्ज मामले में मानव तस्करी और सामूहिक अपराध से संबंधित धाराएं भी जोड़ दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने इस मामले में 42 वर्षीय आरोपी मनराज बैगा, निवासी ग्राम कुन्दौर, जिला सीधी (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। वहीं, घटना का मुख्य आरोपी दलबीर बैगा अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed