फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Women cheated people by showing them the fear of ghosts in their house two women arrested in Kanker

कांकेर: घर में भूत-प्रेत का भय दिखा कर महिलाओं ने ठगी को दिया अंजाम, दो महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 23 Sep 2025 08:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 Sep 2025 08:07 PM IST
सार

कांकेर पुलिस ने बालोद की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. ये महिलाएं भुत प्रेत बाधा और घर में विपदा का डर दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर जिले के दुधावा चौकी अंतर्गत बांगाबारी गांव की महिलाओं से पैसा ऐंठ ले थी।

विज्ञापन
Women cheated people by showing them the fear of ghosts in their house two women arrested in Kanker
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर पुलिस ने बालोद की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. ये महिलाएं भुत प्रेत बाधा और घर में विपदा का डर दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर जिले के दुधावा चौकी अंतर्गत बांगाबारी गांव की महिलाओं से पैसा ऐंठ ले थी. बालोद जिले के कनेरी गांव की गिरफ्तार दोनों महिलाओं ने पूछताछ में बताया है कि  भुत प्रेत बाधा, घर में विपदा एवं उनके बच्चों के मृत्यु हो जायेगा का डर दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर चंदन वंदन गुलाल लगा हुआ सिक्का, हनुमान सिक्का का दर्शन कराने के नाम पर लोगों से ठगी करती है. गिरफ्तार महिलाओं को कांकेर पुलिस ने न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


कांकेर एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने बताया कि जिले के दुधावा चौकी अंतर्गत बांगाबारी गांव की महिला तुलसी साहू, इंदिरा नेताम,जितेश्वरी नेताम, मालती नेताम ने  आवेदन दिया कि भुत प्रेत बाधा एवं घर में विपदा का डर दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर बालोद जिले के कनेरी गांव की दो महिलाओं शांता बाई एवं लैला बाई ने  उनसे तकरीबन 10 हजार रुपए ठग लिए है. अपराध कायम कर  आरोपियों की खोजबीन शुरू किया गया जिन्हें बालोद जिले के कनेरी से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में उन्होंने स्वीकार करते बताया है कि गांव देहात के महिलाओं को भुत प्रेत बाधा, घर में विपदा एवं उनके बच्चों के मृत्यु हो जायेगा का डर दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर चंदन वंदन गुलाल लगा हुआ सिक्का, हनुमान सिक्का का दर्शन कराने के नाम पर लोगों से ठगी करती है।
विज्ञापन


महिलाओं को भुत प्रेत बाधा, घर में विपदा का डर दिखाने एवं अपराध करने में प्रयुक्त सामाग्री लाल एवं काले कपड़े में बंधा हुआ चंदन वंदन, लोहे के नुकीले जंजीर एवं लोहे के छोटे-छोटे त्रिशुल, नीबू, एक-एक रूपये के 04 नग सिक्के एवं हनुमान भगवान की फोटो बनी हुई पीतल के सिक्के को उनके पेश करने पर जप्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांकेर पुलिस ने जनता से अपील है किसी भी प्रकार के अंधविश्वास एंव आडम्बर में आकर झूठे तांत्रिक बाबाओं के झांसे में आकर अपना अमुल्य समय एवं पैसा उनको देकर ठगी के शिकार नहीं आएं बाहरी, अनपरिचित लोगों एवं तांत्रिक बनकर घूम रहे लोगों को अपने घर में प्रवेश न दे, अकेले पाकर महिलाओं के साथ ये शरीर एवं संपत्ति संबंधी अपराध की घटना अंजाम देते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed