Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker Teacher Vimal Gota Dead Body Found Inside Locked House Chougel Village

कांकेर: कई दिनों से बंद मकान में मिला शिक्षक का शव, तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

Mon, 16 Nov 2026 05:32 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Mon, 16 Nov 2026 05:32 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर के पास चौगेल गांव में शिक्षक विमल गोटा का शव उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। कई दिनों से बंद मकान से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Kanker Teacher Vimal Gota Dead Body Found Inside Locked House Chougel Village
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में भानुप्रतापपुर के निकट स्थित ग्राम पंचायत चौगेल में एक शिक्षक का शव उनके ही घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतक शिक्षक की पहचान विमल गोटा के रूप में हुई है। कई दिनों से बंद मकान से आ रही तेज दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


बंद मकान से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को हुआ शक
स्थानीय निवासियों के अनुसार चौगेल गांव में रहने वाले शिक्षक विमल गोटा के घर से अचानक तीव्र बदबू आने लगी थी। आसपास रहने वाले लोगों को शुरुआत में इसकी वजह समझ में नहीं आई। लगातार दुर्गंध आने और घर के भीतर काफी समय से कोई हलचल न दिखने के कारण पड़ोसियों की चिंता बढ़ती गई। ग्रामीणों ने किसी अप्रिय घटना के संदेह में बिना कोई विलंब किए तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


दरवाजा खोलने पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने के पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब मकान का दरवाजा खुलवाया तो कमरे के अंदर शिक्षक विमल गोटा का शव पड़ा मिला। शव की स्थिति देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मृत्यु कुछ समय पूर्व ही हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीजी: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही प्रशासन का छापा, घुटकेल और उमरगांव में पकड़ा गया 457 कट्टा धान

पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कानूनी और चिकित्सीय प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पुलिस स्थानीय निवासियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि शिक्षक को अंतिम बार कब देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed