{"_id":"64870835f283b6d7b507353c","slug":"ssb-jawan-injured-in-firing-from-service-rifle-in-kanker-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: रायफल से चली गोली से घायल हुआ एसएसबी जवान; नक्सल प्रभावित रेलवे ट्रैक की सुरक्षा में था तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: रायफल से चली गोली से घायल हुआ एसएसबी जवान; नक्सल प्रभावित रेलवे ट्रैक की सुरक्षा में था तैनात
Mon, 12 Jun 2023 05:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Jun 2023 05:27 PM IST
सार
हादसे के बाद साथी जवानों ने अफसरों को सूचना दी और घायल आरक्षक इंद्रजीत को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अंतागढ़ से प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कांकेर में गोली चलने से घायल हुआ एसएसबी जवान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में सोमवार को एक हादसे में एसएसबी जवान गोली लगने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जवान की ही रायफल से फायर हो गया। जिसके चलते गोली उसके कंधे में लग गई। प्राथमिक उपचार के बाद जवान को रायपुर रेफर किया गया है। एसएसबी जवान नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रेलवे ट्रैक की सुरक्षा में तैनात था। हादसा अंतागढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तुमापाल (थाना ताड़ोकी) से एसएसबी 33वीं बटालियन के जवान सोमवार को नक्सल संवेदनशील क्षेत्र में रेलवे ट्रैक सुरक्षा के लिए निकले थे। यह जवान रावघाट परियोजना के तहत सुरक्षा में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे खााना खाने के दौरान आरक्षक इंद्रजीत यादव ने गलती से अपनी इंसास रायफल से फायर कर दिया। इसके कारण गोली उसके कंधे में जा घुसी।
विज्ञापन