फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Ready-to-eat food supply stopped in Anganwadi centers for 5 months in Kanker

Kanker: आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 माह से रेडी-टू-ईट बंद, मुख्यालय पहुंची महिलाएं, कहा- कुपोषण से कैसे लड़ेंगे

Mon, 29 May 2023 04:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 29 May 2023 04:08 PM IST
सार

महिला एवं बाल विकास अधिकारी हरिकीर्तन राठौर ने कहा कि शिकायत मिली है। रेडी-टू-इट जो समूह देता था वो अब बांटना नहीं चाहते हैं। जल्द ही इस समस्या का निराकरण किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Ready-to-eat food supply stopped in Anganwadi centers for 5 months in Kanker
जिला मुख्यालय में शिकायत लेकर पहुंची आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार कुपोषण दूर करने के लिए अभियान चला रही है, लेकिन पिछले पांच माह से कई गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी-टू-ईट की सप्लाई नहीं हो सकी है। इससे नाराज महिलाएं सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंच गईं। महिलाओं का कहना है कि सप्लाई बंद होने से गर्भवती माताएं और बच्चों को पोषण आहार नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कुपोषण से लड़ाई हम कैसे लड़ेंगे। 

विज्ञापन


जिला मुख्यालय में शिकायत लेकर पहुंची महिलाओं ने बताया कि, ग्राम भर्रीटोला, ढेकुना, बनसागर सहित जिले के दर्जन भर गांव में रेडी टू ईट की सप्लाई जनवरी माह से बंद है। शासन का आदेश है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में सप्ताह के तीन दिन बच्चों को रेडी टू ईट का नाश्ता करवाया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों में सप्लाई नहीं होने से महिलाएं और बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed