{"_id":"68779e16551700514f0526a8","slug":"raid-in-the-city-under-the-kotpa-act-owner-of-milan-market-who-supplies-food-fled-after-closing-the-shutter-in-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर: कोटपा एक्ट के तहत नगर में छापेमारी, शटर बन्द कर भागा सप्लाई करने वाला मिलन मार्केट का मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर: कोटपा एक्ट के तहत नगर में छापेमारी, शटर बन्द कर भागा सप्लाई करने वाला मिलन मार्केट का मालिक
Wed, 16 Jul 2025 06:40 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 16 Jul 2025 06:40 PM IST
सार
कांकेर नगर में आज पान ठेलों औऱ गुटखा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में खाद्य औषधि एवं राजस्व टीम के द्वारा कोटपा एक्ट के तहत ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।
विज्ञापन
मिलन मार्केट का मालिक फरार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांकेर नगर में आज पान ठेलों औऱ गुटखा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में खाद्य औषधि एवं राजस्व टीम के द्वारा कोटपा एक्ट के तहत ताबड़तोड़ छापे मार कार्यवाही किया गया. प्रतिबंधित गुटका को बेचने वाले नगर के बड़े व्यपारियो को जैसे ही इसकी भनक लगी दुकान का शटर गिरा कर भाग खड़े हुए। इस दौरान नगर के सेन चौक में प्रतिबंधित गुटका बेचने वाले दुकान मिलन मार्केट को प्रशासन ने सील कर दिया..बताया जा रहा है कि शहर और आस-पास के क्षेत्र में इसी दुकान से गुटका सप्लाई की..लंबे समय से प्रशासन को शिकायत मिल रहा था। वहीं मिलन मार्केट के सरंगपाल स्थित गुटका गोदाम में प्रशासन ने अब तक छापामार कार्यवाही नही किया है।
विज्ञापन
कांकेर एसडीएम अरुण वर्मा ने बताया कि कांकेर शहर में नरहरदेव स्कूल के पास स्थित पान ठेला और दुकानों में COTPA act के अंतर्गत चलानी कार्यवाही की गयी । और 2700 रुपए अर्थदंड वसूल किया गया है..दुकानदारों को समझाईश भी दिया गया कि किसी प्रकार का गुटका तंबाकू या कोई मादक पदार्थ का विक्रय नहीं करें..आने वाले समय में अन्य स्कूलों के आसपास गुटखा या नशीला पदार्थ विक्रय करने वाले लोगों पर जांच और कार्यवाही किया जाएगा।
विज्ञापन