{"_id":"678bb2c41b8357300f0e18a0","slug":"police-got-success-three-naxal-associates-arrested-in-kanker-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: पुलिस को मिली सफलता, तीन नक्सल सहयोगियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: पुलिस को मिली सफलता, तीन नक्सल सहयोगियों को किया गिरफ्तार
Sat, 18 Jan 2025 07:25 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 18 Jan 2025 07:25 PM IST
सार
कांकेर पुलिस ने तीन नक्सल सहयोगी को गिरफ्तार किया है। नक्सलियों को सामान पहुंचाने जाने के दौरान तीनों नक्सल सहयोगियों की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
तीन नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांकेर पुलिस ने तीन नक्सल सहयोगी को गिरफ्तार किया है। नक्सलियों को सामान पहुंचाने जाने के दौरान तीनों नक्सल सहयोगियों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार नक्सल सहयोगियों के पास से डेटोनेटर एवं वायरलेस (वाकी टॉक) सेट जब्त किया गया है। बता दें कि कांकेर पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में अब तक डीवीसी सहित 07 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
कांकेर एडिशनल एसपी संदीप पटेल ने बताया कि बड़गांव थाना अंतर्गत बीएसएफ कैम्प मण्डागांव के सामने चेक पोस्ट लगाया गया था. उसी दौरान 1 मोटर सायकल में कुल 03 नक्सल सहयोगियों/सप्लायर को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से वाकीटॉक, डेटोनेटर एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया गया है. गिरफ्तार नक्सल सहयोगी में राजेश पोटाई, जगतराम कोवाची, लच्छेनराम ग्राम पिपली थाना बड़गांव के रहने वाले है।
विज्ञापन
बताते चले कि बीते कल ही बस्तर के उत्तर बस्तर कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी. फोर्स के जवानों ने नक्सल मुठभेड़ के बाद 8 लाख के इनामी नक्सली मोतीराम ऊर्फ राकेश उसेंडी को अरेस्ट किया था। आरोपी नक्सलियों की 5 नंबर कंपनी के प्लाटून नंबर दो का कमांडर है। कांकेर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यह जानकारी मीडिया को दी थी।
विज्ञापन