फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Husband wife was attacked in Kanker and 16 year old minor daughter is missing

कांकेर दंपती हत्याकांड: सनकी युवक पर शक, नाबालिग बेटी को लेकर हुआ फरार? चश्मदीद ने सुनाई पूरी कहानी

Sat, 03 Jun 2023 03:23 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 03 Jun 2023 03:23 PM IST
सार

घर में सो रहे पति-पत्नी पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पति की मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद से नाबालिक बेटी लपाता है। चश्मदीद ने इस मामले की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Husband wife was attacked in Kanker and 16 year old minor daughter is missing
पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुधवा क्षेत्र में तड़के सुबह एक घटना सामने आई है। जिसमें घर पर सो रहे दंपत्ति पर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में पति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई तो वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है। लेकिन घटना के बाद से नाबालिक बेटी का अब तक पता नहीं है। इन पूरे घटना की सुई एक सनकी युवक पर आ कर अटक गई है।

विज्ञापन


दरअसल कांकेर जिले के दुधवा चौकी के बिहावपारा में प्रताप शोरी अपने पूरे परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार रात्रि को भी पूरा परिवार खाना खाकर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने सो रहे प्रताप शोरी और उसकी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान प्रताप शोरी की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी भी जिंदगी से मौत की लड़ाई लड़ रही है।

विज्ञापन

वारदात के बाद से 16 साल की बेटी लापता
दुधवा चौकी प्रभारी रविशंकर साहू ने बताया कि बिहावापारा की रहने वाले दंपति पति प्रताप शोरी और उसकी पत्नी ममता शोरी पर अज्ञात व्यक्तियों ने बीती रात धारदार हथियार टंगीय-बसूला से हमला कर घयाल कर दिया गया था। इस हमले से दोनों पूरी तरह जख्मी हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पति प्रताप शोरी की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला है कि दंपति के घर से 16 साल की नाबालिक बेटी लापता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

कांकेर जिले में अपराध का आंकड़ा
गौरतलब हो कि कांकेर जिले में हत्या और हत्या के प्रयास के आंकड़ों पर नजर डाले तो हत्या के 2021 में 28 प्रकरण और 2022 में 25 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। वहीं हत्या के प्रयास के 2021 में 21 प्रकरण और 2022 में 27 प्रकरण दर्ज किए है। वहीं 2023 में अब तक 4 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन

नाबालिग को पहले भी किया था अगवा, पुलिस में की थी शिकायत
बताया जा रहा है कि घटना के बाद से प्रताप शोरी के बेटी भी लापता है। गांव के वार्ड पंच आत्माराम शोरी ने बताया कि बीते महीने की 3 मई को प्रपात शोरी की नाबालिक बेटी को बिरगुड़ी का रहने वाला एक युवक हथियार दिखाकर जबरदस्ती अपने साथ ले गया था। जिसे ठेमाबाबा के जंगली पहाड़ों में हाथ बांध कर रात भर रखा। युवक नाबालिक पर लगातार शादी का दबाव बना रहा है। दूसरे दिन जंगल लकड़ी लेने गए गांव के लोगों ने देखा तो स्थानीय लोगों की मदद से लड़की को छुड़ाया गया। युवक उस दौरान लड़की के माता पिता को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पूरे मामले की रिपोर्ट दुधवा चौकी में दर्ज कराई गई। युवक को मामले में जेल भेज दिया गया था। लेकिन युवक 19 मई को जेल से जमानत पर छूट गया। गांव वालों को लग रहा है कि उक्त युवक ने ही पूरी घटना को अंजाम दिया है।

चश्मदीद ने सुनाई पूरी कहानी
वहीं शक की सुई तब और मजबूत होने लगी जब घर पर मेहमान बनकर आई चश्मदीद 21 वर्षीय युवती ने घटना की जानकारी सुनाई। उसने कहा कि घटना के वक्त वह घर पर सो रही थी। तकरीबन डेढ़ बजे के आस-पास अचानक किसी के गिरने की आवाज आई। गहरी नींद में होने कर कारण किसी के मारने की आवाज नही आई। अचानक बाहर निकल कर देखा कि दोनों लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए थे। एक लड़का घायल दंपत्ति की बेटी को लेकर जा रहा था।

घटना पर पुलिस ने जारी किया बयान
वहीं इस पूरी घटना पर एसडीओपी मोहसीन खान ने बताया कि प्रताप शोरी औ उनकी पत्नी पर किसी अज्ञात आरोपी ने हमला किया है। जिसमें प्रताप शोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पत्नी का उपचार अभी भी जारी है। घटना के बाद से मृतक की बेटी भी लापता है। यह भी जानकारी निकल कर सामने आई है कि प्रपात शोरी द्वारा मई महीने में दुधावा चौकी में एक युवक के खिलाफ बेटी के साथ मारपीट किये जाने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जो जेल से छूट गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। शक की पूरी सुई उस सनकी युवक के इर्दगिर्द घूम रही है। गांववालों के बयान और चश्मदीद के बयान से लगने लगा है कि युवक ने ही पूरी घटना को अंजाम दिया है और लड़की को लेकर फरार हो गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में अब क्या कार्रवाई करती है यह देखनेवाली बात होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed